10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: प्रसव के लिए पीहर आई महिला की अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लग थाने में दी रिपोर्ट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 26 Oct 2018, 8:54 AM IST

happiness-at-the-death-of-the-mother-in-the-hospital

टोंक. देवली में प्रसूता के मौत के बाद एकत्र हुए वाल्मिकी समाज के लोग पुलिस को जानकारी देते हुए।

टोंक. राजकीय अस्पताल देवली में प्रसव के लिए आई 25 वर्षीय महिला की गुरुवार शाम उपचार के बीच मौत हो गई। वहीं प्रसूता के परिजनों ने चिकित्सक व चिकित्साकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हनुमाननगर पुलिस को रिपोर्ट दी है। मामले में मृतका के भाई राकेश वाल्मिकी ने पुलिस में रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि उसकी बहन लाली पत्नी रिन्कू वाल्मीकि निवासी तलावदा जिला सवाईमाधोपुर प्रसव के लिए अपने पीहर देवली आई हुई थी। गुरुवार सुबह लाली देवी को राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सकों को दिखाया।

जहां चिकित्सकों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उपचार कर रहे चिकित्सक दम्पत्ति ने लापरवाही बरती। इसी की वजह से प्रसुता की मौंत हुई है।

उधर, प्रसुता की मौत की सूचना पर वाल्मिकी समाज के दर्जनां लोग अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए, जिन्होंने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया तथा चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सूचना पर हनुमाननगर पुलिस एएसआई भागीरथ सिंह व देवली पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मृतका के परिजनों से समझाईश की, लेकिन परिजन चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े रहे।

शाम को पीडि़त पक्ष ने हनुमाननगर पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी। उधर, चिकित्सक जगनलाल का कहना है कि सुबह जांच के दौरान प्रसूता को कोई परेशानी नहीं थी। वहीं उसे प्रसव पूर्व अस्पताल की गैलरी में घुमाया जा रहा था।

इस बीच प्रसूता की अचानक तबीयत बिगड़ी तथा वह बैठ गई। उन्होंने प्रसूता लाली की मौत का कारण हृदयघात बताया है। उन्होंने उपचार में लापरवाही के आरोप को निराधार बताया है।