31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिग्गी में जलझूलनी एकादशी के मेले में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, मेला आयोजन समिति ने जिम्मेदारियां सौंपी

jal jhulani ekadashi 2019: जलझूलनी एकादशी मेला आयोजन समिति व रामदास मन्दिर ट्रस्ट बैठक की हुई, जिसमें मेले के सफल आयोजन को लेकर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 30 Aug 2019, 6:04 PM IST

डिग्गी में जलझूलनी एकादशी के मेले में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, मेला आयोजन समिति जिम्मेदारियां सौंपी

डिग्गी में जलझूलनी एकादशी के मेले में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, मेला आयोजन समिति जिम्मेदारियां सौंपी

मालपुरा.जलझूलनी एकादशी मेला आयोजन समिति व रामदास मन्दिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में उपखण्ड के डिग्गी गांव में जलझूलनी एकादशी पर होने वाले दो दिवसीय मेले के आयोजन को लेकर गुरुवार को गढ़ परिसर के सभा हॉल में रामप्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें मेले के सफल आयोजन को लेकर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

read more: चार माह बाद भी निगम ने नहीं ली सुध, नाले में पड़े है खम्भे व चैनल


बैठक में रामदास मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि जलझूलनी एकादशी मेले में 8 सितम्बर को प्रात: 9 बजे कार्यक्रम शुरू होंगे।

read more:टोंक के डेढ़ दर्जन गांवों की 20 किमी. की दूरी हुई अब तीन गुना

महिलाओं की रस्सा कस्सी, मटका दौड़ प्रतियोगिताएं व 9 सितम्बर को जलझूलनी एकादशी पर फाइनल मुकाबलों के अलावा दोपहर के समय गढ़ प्रागंण में पर्यटन विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम व ढोलक झांझया व अलगोजा प्रतियोगिताओं व जिले की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं सम्मान का आयोजन किया जाएगा।

शाम को कल्याणधणी की ढोल यात्रा पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी तथा विजय सागर तालाब में नौका विहार के दौरान आतिशबाजी की जाएगी। बैठक में सभी सदस्यों को अलग-अलग कार्यक्रम की जिम्मेदारियां बांटी गई। बैठक में छोगालाल गुर्जर, जगदीश गुर्जर, आशाराम गुर्जर, गिर्राज शर्मा, श्री कल्याण मन्दिर ट्रस्ट मंत्री जयप्रकाश शर्मा, छोटू देशवाली, मुंशी खां बेलिम, शाबिर हुसैन सहित कई लोग मौजूद थे।

read more:पानी के साथ-साथ दूध की भी आपूर्ति करता है बीसलपुर बांध

जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण
टोंक. जिला कलक्टर आर.सी.ढेनवाल ने गुरुवार को कोष कार्यालय का निरीक्षण किया और कोष वाटिका में कदम्ब का पौधा लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया। उन्होंने कोष कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने आस-पास अधिकाधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।


जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान कोष कार्यालय की विभिन्न शाखाओं यथा बिल सेक्शन, एलटीए, आरपीएमएफ , पीआईडी सेक्शन एवं स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कोषाधिकारी रामावतार शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।