3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: बैठक में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष की मौजदूगी में चढ़ाई बाहें, आरोप-प्रत्यारोप व हाथापाई तक की आई नौबत

बैठक में सम्बोधन के लिए राष्ट्रीय सचिव का नाम लेने पर कुछ कार्यकत्र्ता भडक़ गए    

2 min read
Google source verification
Congress workers meeting

मालपुरा. ब्लॉक कांग्रेस की ओर से मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम की बैठक कई बार हंगामा हुआ।

मालपुरा. ब्लॉक कांग्रेस की ओर से 4 जुलाई को आयोजित होने वाले मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम की तैयारी बैठक बुधवार को डाक बंगले में ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव बैरवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक कई बार हंगामा हुआ।

बैठक में मौजूद एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सतवीर चौधरी का नाम सम्बोधन के लिए पुकारे जाने पर पूर्व विधायक डा. सुरेन्द्र व्यास ने इस पर एतराज प्रकट करते हुए कहा मालपुरा क्षेत्र में कांगे्रसजन काफी हैं तो बाहरी लोगो को क्यों मौंका दिया जाता है।

नेताओं को अपने क्षेत्र में ही कार्य करने की बात पर सतवीर के समर्थक भडक़ गए। एकाएक सभी कार्यकर्ता उठ गए तथा आरोप-प्रत्यारोप व हाथापाई की नौबत तक आ गई।

सतवीर चौधरी के समर्थक सहित अन्य कई कांगे्रसजनों ने डा. व्यास के इस व्यक्तव्य का विरोध प्रकट किया, जिस पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी हंगामें को शांत करने का प्रयास किया।

इससे कार्यकर्ता ने अपना रोष कम नहीं हुआ और काफी हंगामा हो गया। वहीं जब सुरेन्द्र व्यास द्वारा बैठक को सम्बोधित के दौरान कहा कि बाहरी नेताओं के क्षेत्र में आकर जन सम्पर्क करने एवं लोगों में कांगे्रस के नाम से अपनी पहचान कायम करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस पर बैठक में पुन: हंगामा शुरू हो गया और टोडारायसिंह ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद साहू ने व्यास के इस कथन का विरोध किया। इस पर बैठक में हंगामा हो गया।

मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक के शुभारम्भ में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता का जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से माल्यार्पण व साफा बंधवाकर स्वागत किया।

बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. सुरेन्द्र व्यास ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करे जिससे विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थित को सुदुढ व मजबूती प्रदान की जा सके।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों को लेकर क्षेत्र में सभी चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशी अपना सम्पर्क करने का प्रयास कर रहे है लेकिन पार्टी जिस प्रत्याशी को अपनी पार्टी का प्रत्याशी घोषित करती है सभी नेताओं को भी आपसी मनमुटाव छोडकऱ उस प्रत्याशी के समर्थन में कार्य करना चाहिए।

उन्होंने 4 जुलाई को मालपुरा में आयोजित होने वाले मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। बैठक में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के भाग लेने के लिए बूथ वाईज अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लाने की बात कही।

पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मंशा है कि हमारा बूथ मजबूत होगा तो पार्टी भी मजबूत होगी। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में भाग लेने व कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही।

बैठक में पूर्व जिला प्रमुख सरोज गुर्जर, जहुर अहमद, टोडारायसिंह ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद साहू, पंकज दाधीच, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामदयाल सुवालका, सतवीर चौधरी, गोपाल गुर्जर, शहर अध्यक्ष मोहम्मद इश्हाक, आशा नामा, पुरूषोतम फागणा, किशनलाल फगोडिय़ा, घनश्याम गुर्जर, रामदेव गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामदेव बैरवा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में रामअवतार कड़ीला, धनरूप शर्र्मा, प्रेमप्रकाश सैनी, राजेन्द्र राजपुरोहित, गजेन्द्र जैन, आकाश राय शर्मा, गजेन्द्र बोहरा, गीता वालिया, गोपाल सिंह देश बन्धु, मुंशी खां सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन कैलाश गुर्जर ने किया।

सुरेन्द्र व्यास ने कुछ गलत बोल दिया था। इससे कुछ कार्यकर्ता नाराज हो गए थे। सभी कार्यकर्ता कांग्रेस का कार्य कर रहे है। सबको समझाइश कर मामला शांत कर बैठक सुचारू रूप से हुई।
लक्ष्मण सिंह, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस