टोंक. कांग्रेस कार्यालय में टोंक ब्लॉक कांग्रेस सेवादल का ध्वज वंदन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला मुख्य संगठक अब्दुल खालिक ने सेवादल कार्यकर्ताओं को अपने बूथों पर 10-10 पुरुष-महिलाओं की टीम तैयार करने पर जोर दिया। बूथ जिताओ-कांग्रेस लाओ का नारा भी दिया गया।
इस अवसर पर नीलिमा आमेरा ने कहा कि कांग्रेस एक समाज की तरह है, जिसमें सभी जाति धर्म के लोगों को आदर सम्मान मिलता है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद खान, जिला संगठक मासूम अली, मोहम्मद मियां गुलजार, जर्रार खान, खेलकूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान आदि ने विचार व्यक्त किए। जिला संगठक देवेन्द्र, जिला संगठक मुबारक अली, अतहर मोहम्मद, गोपाल साहू, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, नवाज अहमद, अलताफ राजा, सादिक खान, फैजान सिद्दीकी, शौकत हुसैन, गजराज कृष्ण, साबिर खान आदि मौजूद थे।