1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सासंद ने बैठक में मिलावट पर अंकुश लगा कार्रवाई करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

मिलावट एवं गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 25 Nov 2017, 9:23 AM IST

उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक

टोंक.उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरियां ने खाद्य पदार्थों में मिलावट पर लगाम लगाने को कहा।

टोंक. सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जिला स्तरीय सतर्कता समिति तथा उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर सूबेसिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरियां ने खाद्य पदार्थों में मिलावट पर लगाम लगाने को कहा।

मिलावट एवं गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ कलक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए। देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने बिजली के फीडर सुधार में शीघ्रता लाने तथा ट्रिपिंग में सुधार करने के लिए डिस्काम के अधीक्षण अभियंता बी.पी.अग्रवाल को निर्देश दिए।

नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम में पात्र लोगों के नाम विशेष अभियान चलाकर जोड़े जाएं, जिससे जरूरतमंद लाभान्वित हो सके। इसके बाद जिला क्रीड़ा परिषद की बैठक हुई। इसमें सांसद ने कहा कि जिला खेल स्टेडियम के विकास की आवश्यकता है।

खेल स्टेडियम में सुविधाओं के निर्माण, ट्रेक को ठीक करने, स्टेडियम के पिछले गेट पर काउकेचर, आगे के गेट पर चकरी वाला गेट लगवाने एवं टीन शेड के बोल्टों के क्रम में खेल अधिकारी मुकेश शर्मा के साथ विस्तार से चर्चा की।

खेल अधिकारी मुकेश शर्माने बताया कि स्टेडियम के सुदृढ़ीकरण के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। इसमें से 35 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हंै। कलक्टर ने कार्यों की योजना बनाने को कहा। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत खेल स्टेडियम में नगर परिषद के माध्यम से सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने को कहा।


बैठक के बाद सांसद व जिला कलक्टर ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय पुरस्कार कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया।

किसान मृदा की जांच कराएं
टोंक. इफको की ओर से रानोली ग्राम सेवा सहकारी समिति में जीर्णोद्धार एवं उत्पादकता वृद्धि एवं कृषि जागरूकता को लेकर शिविर लगा। इसमें क्षेत्रीय प्रबंधक एस.एल. गठाला ने कृषकों को जिंक सल्फेट व सल्फर उर्वरक के उपयोग एवं भूमि सुधार के बारे में बताया। रानोली ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष भंवरसिंह ने किसानों को मृदा जांच कराने की सलाह दी। इस दौरान रानोली जीएसएस व्यवस्थापक रामबिलास माली, बगड़वा जीएसएस पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद जाट, जगन्नाथ, गंगाराम, किशनलाल मौजूद थे।