1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैन धर्म ने दिया सत्य व अहिंसा का संदेश : सांसद जौनापुरिया

सांसद ने सेवा सदन के विकास कार्य में 11 लाख रुपए का सहयोग प्रदान करने की घोषणा की।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Rakesh Paliwal

•

Updated: 11 Mar 2018, 3:31 PM IST

 पंचकल्याणक

सांसद के साथ पूर्व डीआर नरेश बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, बेणी प्रसाद जैन, दीपक संगत, शहर अध्यक्ष दिनेश विजय, देहात अध्यक्ष भागचन्द सैनी भी मौजूद रहे।

मालपुरा. अग्रवाल समाज चौरासी की ओर में आचार्य इन्द्रनन्दी ने ससंघ सान्निध्य में अग्रवाल सेवा सदन डिग्गी में चल रहे श्री शांतिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महानुष्ठान में शनिवार को सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, नगर परिषद् टोंक की सभापति लक्ष्मी देवी जैन, देवली नगरपालिकाध्यक्ष रेखा जैन ने आयोजन में शिरकत करते हुए आचार्य इन्द्रनन्दी से ससंघ आशीर्वाद प्राप्त किया।

समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि जैन धर्म के तीर्थंकरों ने प्राणी मात्र को ध्यान में रखते हुए जीओ व जीने दो तथा अहिंसा व सत्य का जो संदेश दिया है वह वर्तमान समय में भी सार्थक है। सांसद ने सेवा सदन के विकास कार्य में 11 लाख रुपए का सहयोग प्रदान करने की घोषणा की।

सांसद के साथ पूर्व डीआर नरेश बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, बेणी प्रसाद जैन, दीपक संगत, शहर अध्यक्ष दिनेश विजय, देहात अध्यक्ष भागचन्द सैनी भी मौजूद रहे। वही पंचकल्याणक महोत्सव में दोपहर में तप कल्याणक महोत्सव पर महाराजा विश्वसेन की मंत्रणा, वैवाहिक संस्कार, राजतिलक, राजाओं की भेंट, चक्ररत्न की प्राप्ति, छहखण्ड की दिग्विजय सांसारिक दशा का चित्रण, वैराग्य उदय, लोकांतिक देवों की अनुमोदना व दीक्षा संस्कार क्रियाओं का मंचन किया गया।

सायंकाल गुरुभक्ति, महाआरती की गई। शुक्रवार रात को आर्यिका विज्ञाश्री के सान्निध्य में चलाई जा रही वरिष्ठ नागरिक हवाई स्वर्णिम यात्रा के तहत पंचकल्याणक महोत्सव के कूपनों में से लक्की ड्रा निकाला गया। कुल 108 पुरस्कार निकाले गए। महिला परिषद् पचेवर द्वारा नाटिका का मंचन कर समाज को मृत्युभोज पर रोक लगाने का संदेश दिया गया।

समारोह में अग्रवाल युवा परिषद् के अध्यक्ष विनोद नेवटा, महामंत्री मनीष टोरडी, विवाह संयोजक ग्रुप के गणेश लाम्बा, कोषाध्यक्ष गोविन्द जैन, राकेश नेवटा, पूर्व प्रधान सुकुमार झण्डा, उपाध्यक्ष भागचन्द जैन केकड़ी, ताराचन्द जैन कोटा , बालिका परिषद् की अध्यक्ष अंशु जैन निवाई, मंत्री खुशबु जैन केकड़ी, अन्तिमा जैन पीपलू, रूपाली जैन मालपुरा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

शिक्षा परिषद् के संयोजक रामगोपाल जैन पीपल्या ने बताया कि रविवार रात को बालिका परिषद् की ओर से बेटी का तीसरा घर नाटिका का मंचन तथा 12 मार्च दोपहर में अग्रवाल सेवा सदन में राजनैतिक प्रकोष्ठ का खुला अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।