
बजरी से भरे ट्रक की टक्कर से गाय मरने की अफवाह पर लगाया जाम
टोडारायसिंह. एसआईटी से बचने को लेकर शुक्रवार देर रात तेज गति से मालपुरा की ओर जा रहे बजरी से भरे ट्रक की टक्कर से रतवाई तिराहे के निकट एक गाय व उसका बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, पीछा कर रही एसआईटी ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया।
वहीं गाय-बछड़े का देर रात चिकित्सा टीम ने उपचार किया। उधर, टक्कर में गायों के मरने की अफवाह के बीच शनिवार सुबह गो रक्षा कमाण्डों व विद्यार्थियों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर जाम खुलवाया।
इनका कहना है
बजरी से भरे ट्रक की टक्कर से गाय व बछड़ा घायल हुआ था। दोनों का देर रात उपचार कराया गया है। दुर्घटना में गायों के मरने की अफवाह झूठी है। चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया गया है।
बंशीलाल पांडर, थाना प्रभारी टोडारायसिंह.
सर्व समाज निकालेगा जन आक्रोश रैली
देवली. राजमहल स्थित आस्था के केन्द्र वनमाता की प्रतिमा खण्डित करने के विरोध में सोमवार को देवली का सर्वसमाज जन आक्रोश रैली निकालेगा। इसे लेकर शनिवार को बावड़ी बालाजी मन्दिर परिसर में बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय किया गया। निर्णय के अनुसार सर्वसमाज के लोग बंगाली कॉलोनी में एकत्र होंगे।
इसके बाद रैली मुख्य बाजार होते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचेगी। जहां घटना के विरोध में तथा दोषियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में प्रहलाद साहू, जितेन्द्र चौधरी, कृष्णगोपाल शर्मा, सुरेन्द्र डिडवानिया, तेजेन्द्र पारीक सहित उपस्थित थे।
Published on:
15 Sep 2019, 8:10 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.