झिलाय (निवाई). राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस को दीपोत्सव के रूप में मनाने को लेकर जन जागृति रैली निकाली गई। रैली को मुख्य अतिथि सेवानिवृत कैप्टन शमशेर खान, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार कैलाश चन्द गहलोत, विकास अधिकारी हनुमान सहाय मीणा व रैली के अध्यक्ष सरपंच भंवरलाल यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली भारत माता की जय, इंकलाब जिन्दाबाद, वन्दे मातरम, जय हिन्द, जय जवान, जय किसान के नारे लगाते हुए विद्यार्थी रवाना हुए। रैली बस स्टैण्ड आदि प्रमुख मार्गों से होकर वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने रैली को जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात रैली का समापन समारोह राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक दीपक डंगायच ने भी विचार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्या सुशीला करनाणी, डॉ. अभिषेक गुप्ता, बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्द्र जैन, नन्दकिशोर सोनी, रामपाल सिंगवाडिय़ा, जितेन्द्र जैन, पूर्व सरपंच श्यामलाल कसाणा, मोहन लाल निराला, ग्राम विकास अधिकारी हनुमान सिंह, पटवारी कृष्ण मीणा, रोजगार सहायक मांगीलाल खटीक आदि मौजूद थे।