6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
video: शारदीय नवरात्र पर सजाई संजीव झांकी , मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़  तो माता के गूंज रहे जयकारे
Play video

video: शारदीय नवरात्र पर सजाई संजीव झांकी , मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़ तो माता के गूंज रहे जयकारे

शारदीय नवरात्रा के चलते कस्बे में चामुण्डा माता, अन् नपूर्णा माता मंदिर समेत क्षेत्र के सिंधोलिया माता मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।  
Google source verification

लाम्बाहरिसिंह- शारदीय नवरात्र के चलते कस्बे में चामुण्डा माता, अन्नपूर्णा माता मंदिर समेत क्षेत्र के सिंधोलिया माता मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालु हाथों में पूजा सामग्र्री लिए मंदिर पहुंच जयकारों के साथ पूजा अर्चना कर सुख समृद्वि की कामना कर रहे है।

 

चामुण्डा माता मंदिर पर मां चामुण्डा माता सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे नौ दिवसीय दुर्गा सप्तशती शतचण्डी पठन एंव हवन में आचार्य पण्डित श्यामसुन्दर पारीक के सानिध्य में यजमानों ने हवनकुण्ड में आहुतियां दी।

 

इस दौरान माता की आकर्षक फूल बंग्ला झांकी सजार्द गई। महिला मण्डल सदस्य लीला काबरा ने बताया कि माता के नौ देवियों के स्वरुप की संजीव झांकी सजाई गई और महिला मण्डल सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुतिया पेश की।

 

अन्नपूर्णा माता मंदिर पर आकर्षक घांकी सजाई गई वही पण्डित सत्येन्द्र दाधिच ने दुर्गा सप्तशती पठन किया। इसी प्रकार सिंधोलिया माता मंदिर,भोपालाव स्थित पंचमुखी शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा।