
टोंक. सेंट सोल्जर शिक्षा समिति की ओर से यूरो किडस में चल रहे स्पोर्टस वीक मेंअभिभावकों की साधारण दौड़ व बैलेंस रेस का भी आयोजन हुआ।
टोंक. सेंट सोल्जर शिक्षा समिति की ओर से संचालित सेंट सोल्जर यूरो किडस में चल रहे स्पोर्टस वीक में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें मासूमों ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्गाशंकर शर्मा व जिला खेल अधिकारी मुकेश शर्मा थे।
प्राचार्या शिप्रा शर्मा ने बताया कि संभी प्रतियोगिताएं कोच मसरूर अहमद व शारीरिक शिक्षक अब्दुल अलीम के निर्देशन में हुई। इस मौके पर साधारण दौड़, सिड्रेला, जम्प, बैग पैक रेस आदि का आयोजन हुआ।
अभिभावकों की साधारण दौड़ व बैलेंस रेस का भी आयोजन हुआ। संस्था निदेशक बाबूलाल शर्मा, प्रबन्ध निदेशक हितेश शर्मा, उपाचार्य एंटनी आदि ने विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए।
बाल मेले में उमड़े विद्यार्थी
टोडारायसिंह. विद्या भारती भारतीय शिक्षा प्रचार समिति की ओर से संचालित माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को बाल मेले का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन विभाग कार्यकारी सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा ने किया।
प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि मेले में विद्यार्थियों ने कचौरी, समौसा, बर्गर, बैलपुरी, पौहे, चाय आदि की स्टॉलें लगाई। आचार्य महावीर प्रसाद जैन, सत्येन्द्र नारायण शर्मा, गोविन्द नारायण, नौरतमल, श्याम सुंदर, ममता माथुर, सुरेश सैनी, दिव्या गौड़ आदि की देखरेख में विद्यार्थियों ने मेले में जमकर खरीदारी की।
आवां. चांदसिंहपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक समारोह में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। संस्था प्रधान मुकेश कुमार जैन की ओर से प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। व्याख्याता सत्यनारायण कलाल की उत्कृष्ट सेवा पर सम्मान किया गया।
शिक्षिका रामेश्वरी पारीक व मंजू रानी ने बताया प्रिया, पिंकी, खुशबू, तमन्ना, शिवानी, बलबीर, चेतन वर्मा, कौशल्या, मनीषा, प्रियंका पांचाल , दीपक थलेटिया, रेखा शर्मा, राजेश गुर्जर प्रस्तुतियां देकर खूब-वाह वाही लूटी।
शिक्षक रामप्रसाद जाट, केसर लाल जाट, कमलेश जैन, ओमप्रकाश रोझ, सोहन लाल खंगार की अगुवाई में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने की शपथ ली।
विद्यालय में पंखे भेंट किए: टोंक. जंवाली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को भामाशाह कजोड़मल महावर ने विद्यालय को दो पंखें व एक प्रिन्टर भेंट किया है।
Published on:
10 Dec 2017 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
