इस दौरान विशिष्ट अतिथि सीएचसी चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. रामअवतार माली ने ग्रामीणों को मास्क, सेनेटाइजर के प्रयोग में बरती जाने वाली सावधानियों सहित कोरोना के लक्षणों की जानकारी दी। इस दौरान कोरोना वॉरियर्स शिक्षक दिनकर विजयवर्गीय, सुभाष गोदारा का उपखंड अधिकारी ने कोरोना काल में सेवाएं देने पर माला, साफा पहनाकर सम्मान किया। इस मौके सरपंच गिर्राज प्रजापत, धर्मराज शर्मा, भरत शर्मा, उम्मेद आदि मौजूद रहे।