3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान 22 से, 4 लाख 70 हजार के लगेंगे टीके, जिले में तीन सौ टीमों का गठन किया

Khasra-Rubella campaign चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से खसरा-रूबेला अभियान जिले में 22 जुलाई से शुरू किया जाएगा।  

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Jalaluddin Khan

Jul 20, 2019

khasra-rubella-vaccination-campaign-from-july-22

खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान 22 से, 4 लाख 70 हजार के लगेंगे टीके, जिले में तीन सौ टीमों का गठन किया

टोंक. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग(Medical and health department) की ओर से खसरा-रूबेला अभियान (Khasra-Rubella campaign) जिले में 22 जुलाई से शुरू किया जाएगा। इसमें 9 महीने से लेकर 15 साल तक के 4 लाख 70 हजार बच्चों के टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए जिले में तीन सौ टीमों का गठन किया गया है।

इसको लेकर शुक्रवार को सीएमएचओ डा. एस. के. भण्डारी के निर्देशानुसार चिकित्सा विभाग की ओर से एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में आमुखीकरण कार्यशाला हुई। आरसीएचओ डा. गोपाल जांगिड ने बताया कि बच्चों में होने वाली दो गम्भीर बीमारियों खसरा-रूबेला से बचाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 जुलाई से अभियान चलाया जाएगा।

चरागाह व आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

डिप्टी सीएमएचओ डा. मेहबूब मंसूरी ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रथम दो सप्ताह में जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों, मदरसों में चिकित्सा टीम टीकाकरण करेंगी। इसके बाद यह अभियान सभी आंगनवाडी केन्द्रों में चलाया जाएगा।

करीब एक माह चलने वाले इस अभियान में शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। इसके लिय 99 सुपरवाइजर एवं 300 से अधिक टीमे बनाई गई है। इस दौरान पीएमओ डा.एस.एन.वर्मा, यूनीसेफ प्रतिनिधि फुजैल अहमद, सुबुर खान, टिंकू राय आदि चिकित्सा कर्मी मौजूद थे।

read more: स्कूलों में 11 सौ शिक्षक व व्याख्यता का इंतजार, 27 स्कूलों में शिक्षक ही बने हुए है हैड मास्टर

विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
दूनी. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवड़ावास के चिकित्साकर्मियों की पहल पर खसरा-रूबेला अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को कस्बे में जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया।

चिकित्साकर्मी शिवराज केवट ने बताया कि रैली विद्यालय से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों व गलियों से होकर वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान विद्यार्थी जागरूकता नारे लगाते हुए चल रहे थे।

read more: झुलसे दम्पती को सौंपी 11 हजार की सहायता राशि, पीडि़ता को रोजगार देगी मैत्री महिला मण्डल

इससे पहले चिकित्साकर्मियों ने विद्यार्थियों को खसरा-रूबेला के बचाव व उपचार की जानकारी दी। इस दौरान अध्यापक दौलत सिंह, रमेश चतुर्वेदी, झीलमवती सहित चिकित्साकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी व शिक्षक थे।


टीकाकरण को लेकर दिए निर्देश
बनेठा. क्षेत्र के ककोड़ गांव में राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सा प्रभारी जया चौधरी ने एएनएम तथा आशा सहयोगिनियों की शुक्रवार को बैठक ली। जिसमें विद्यार्थियों के टीकाकरण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान सोमवार से राज्य भर में चलाए जा रहे खसरा रूबेला टीकारण अभियान के दौरान ककोड़ गांव में टीकाकरण करने को लेकर डा. जया चौधरी ने खसरा रूबेला टीका को लगाए जाने एवं इस दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों से एएनएम एवं आशा सहयोगिनियों को अवगत करवाया। टीकाकरण को लेकर कार्यक्रम का निर्धारण कर जिम्मेदारियां बांटी गई। इस अवसर पर क्षेत्रिय एएनएम एवं आशा सहयोगिनियां उपस्थित थी।