
लाम्बाहरिसिंह क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि विधायक कन्हैयालाल चौधरी
लाम्बाहरिसिंह . कस्बे के अजमेर रोड स्थित हरिसिंह स्टेडियम में लाम्बाहरिसिंह क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एलपीएल-6 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने खिलाडिय़़ों को खेल को खेल भावना से खेलने की बात कही।
विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य रूपचन्द आकोदिया, जीएसएस अध्यक्ष श्रवण माली, भाजपा देहात मण्डल अध्यक्ष बन्ना लाल धोबी, उपाध्यक्ष रमेश चन्द वैष्णव, यासीन अली, भाजयुमो प्रभारी महेन्द्र गौतम ने भी सम्बोधित किया। इससे पहले विधायक का आयोजक मण्डल के शिवकुमार पालीवाल समेत अन्य सदस्यों ने स्वागत किया।
प्रतियोगिता संयोजक रामकिशोर साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले समेत सीमावर्ती अजमेर जिले की पचास टीमें शामिल है। उद्घाटन मैच नगर व अजमेर जिले के छोटा लाम्बा गांव से आई टीमों के बीच खेला गया।इसमें नगर गांव ने दस विकेट से मैच जीत लिया। मंच संचालन नोरत रैगर ने किया।
इस दौरान बूथ अध्यक्ष रमेश चन्द ढाकरिया, बूथ विस्तारक विजय गौतम आदि मौजूद थे। इसी प्रकार क्षेत्र के नया गांव जाटान गांव में वीर तेजा मण्डल की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई।
खेल से मिलता है मंच
टोंक. शहर के समीप गहलोद गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका उद्घाटन लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव अकबर खान ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाडिय़ों को मंच मिलता है। वे खेलता तो अच्छा हैं, लेकिन मंच नहीं मिल पाता।
उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खिलाड़ी को अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। हार-जीत मायने नहीं रखते हैं। अध्यक्षता सरपंच टिकम कंवर राजावत ने की। विशिष्ट अतिथि बाबूलाल माहेश्वरी थे। इस दौरान लोजपा के जिला महासचिव सिराज खान टोंकी, हरिराम गुर्जर, राहुल बैरवा, राजेश गुर्जर, शंकर चौधरी आदि मौजूद थे।
माताजी का थांवला रहा विजेता
जिला खेल प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें दोनों वर्गों में माताजी का थांवला की टीम विजेता रही। जिला खेल अधिकारी मुकेश शर्मा ने बताया कि बालक वर्ग में प्रथम माताजी का थांवला नासिरदा, द्वितीय रा.उ.मा. विद्यालय डिग्गी, तृतीय नानेर, बालिका वर्ग में प्रथम माताजी का थांवला नासिरदा, द्वितीय आदर्शमाध्यमिक विद्यालय नासिरदा तथा तृतीय रा. देव बा. आ. विद्यालय युसूफपुरा की टीम रही।
जीवन का अभिन्न अंग है खेल
टोडारायसिंह . बावड़ी में मां जलदेवी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। राउमावि के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष हंसराज गुर्जर ने की। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास होता है। अध्यक्षता प्रधानाचार्य राकेश साहू ने की।
विशिष्ठ अतिथि देहात मण्डल बरवास उपाध्यक्ष रामकिशन गुर्जर व पूर्व पंच भंवर साहू, अध्यक्ष पिंटु साहू, कोषाध्यक्ष प्रधान धाकड़, विशाल पारीक आदि मौजूद थे। रामस्वरूप गुर्जर ने बताया कि डेढ़ दर्जन टीमें हिस्सा ले रही है।
प्रतियोगिता आज से
मालपुरा. जिला टेनिस बाल क्रिकेट संघ टोंक की ओर से बुधवार से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में जिला स्तरीय पुरुष-महिला वर्ग की प्रतियोगिता शुरू होगी। सचिव आरिफ हसन ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
यहां कल से
उनियारा . राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत गुरुवार सुबह 11 बजे से होगी। आयोजन समिति के सचिव ने बताया कि ये प्रतियोगिता रामेश्वरी देवी व श्याम सुन्दर बडाया की स्मृति में होगी। विजेता, उपविजेता, मैन ऑफ द सीरिज आदि को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
Published on:
27 Dec 2017, 2:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.