6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: युवक ने विवाहिता पर किए चाकू सेे ताबड़तोड़ वार, बचाव में आई बहन तथा मां भी हुई घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
married-to-knife-with-knife

video: युवक ने विवाहिता पर किए चाकू सेे ताबड़तोड़ वार, बचाव में आई बहन तथा मां भी हुई घायल

टोंक. मेहंदवास थाना क्षेत्र के अरनियामाल गांव में किसी विवाद को लेकर एक युवक ने विवाहिता पर सोमवार को ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। बचाव में आई उसकी बहन तथा मां भी घायल हो गई। इसके बाद आरोपी ने मौके पर ही विषाक्त खा लिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से घायल विवाहिता को हालत गम्भीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया। सूचना के बाद अस्पताल में पुलिस उपाधीक्षक रामकल्याण मीणा तथा मेहंदवास थाना प्रभारी सत्यनारायण जाट पहुंचे।

उन्होंने घायलों के बयान दर्ज किए। वहीं आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास में मामला दर्जकर हिरासत में ले लिया। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश पुत्र रामस्वरूप मीणा है।

घायलों में मोनिका पुत्री शंकर, उसकी बहन कृष्णा तथा मां लाली है। उन्होंने बताया कि आरोपी सुबह उनके घर आया था। इस दौरान वह मोनिका से बात करने लगा। कुछ देर बाद ही आरोपी ने उस पर चाकू से हमले कर दिए।

बचाव में आई छोटी बहन कृष्णा तथा मां लाली पर भी हमला कर दिया। इससे वे घायल हो गई। बाद में आरोपी ने भी विषाक्त खा लिया। घटना के बाद से घायल का पिता भी सदमे में है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।