31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कीचड़ में फंसी कार, प्रसूताओं को गोद में उठाकर कराया रास्ता पार

Maternity's car stuck in mud: डिलेवरी के बाद छुट्टी मिलने पर दो प्रसुताओं को कार से गांव लाया जा रहा था। इस दौरान बीच खाळ पर बनी रपट के क्षतिग्रस्त होने तथा पानी भरे होने से प्रसूता की कार कीचड़ में फंस गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 27 Aug 2019, 7:42 PM IST

प्रसूताओं को गोद में ले जाकर कराया रास्ता पार, छोडऩे जा रही कार फंसी, 3 घंटे की मशक्कत के बाद कीचड़ से निकली कार

प्रसूताओं को गोद में ले जाकर कराया रास्ता पार, छोडऩे जा रही कार फंसी, 3 घंटे की मशक्कत के बाद कीचड़ से निकली कार

पीपलू. क्षेत्र के जवाली पंचायत से खोड़ा के मोजा की ओर जाने वाले रास्ते पर ग्रेवल सडक़ के बारिश में कटाव लेने, रपट क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता अवरूद्ध होने के कारण गांव के लोग तो जैसे-तैसे निकल रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं की बढ़ गई है, क्योंकि रास्ता खराब होने के कारण गांव में न तो एंबुलेंस पहुंच पाती हैं और न ही अन्य कोई वाहन।

read more: देवली में बारिश से धुला छात्रसंघ चुनाव, महज 44 प्रतिशत विद्यार्थियों ने किया मतदान

सोमवार को भी टोंक से डिलेवरी के बाद छुट्टी मिलने पर दो प्रसुताओं को कार से गांव लाया जा रहा था। इस दौरान बीच खाळ पर बनी रपट के क्षतिग्रस्त होने तथा पानी भरे होने से प्रसूता की कार कीचड़ में फंस गई। इस पर परिजनों को प्रसूताओं को गोद में आगे जाकर ट्रैक्टर में बैठाकर रास्ता पार करना पड़ा।

read moreफिल्मी अंदाज में प्रेमिका के भाई का बंदूक की नोक पर किया अपहरण, ओर कर डाली ये मांग...

वहीं कार को दो ट्रैक्टरों के जरिए रस्सी से खींचकर करीब 3 घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। ग्रामीण छोटूलाल यादव, शंकर, सीताराम यादव आदि ने बताया कि खोड़ा के मोजा से जवाली आने के लिए काफी मुश्किल होती हैं। गांव से 2 किमी दूर जवाली आने के लिए यही एकमात्र रास्ता हैं।

read more:कांस्टेबल मुकेश जाट की हत्या का नही खुला राज, सर्वसमाज ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर दी धरने की चेतावनी

यहां के स्कूल जाने वाले बच्चों को अभिभावक खुद लेने व छोडऩे के लिए जाते हैं। कई बार तो वह कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं। सोमवार को भी संतरा देवी पत्नी रामलाल, मेवा पत्नी कजोड़ की गत दिनों टोंक अस्पताल में डिलेवरी हुई थी, जिनको छुट्टी मिलने पर सोमवार को गांव लाया जा रहा था, जिस पर मार्ग पर कीचड़ होने से कार फंस गई। जिसे काफी मुश्किलों के बाद ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने विधायक से रपट पर दो बड़े पाइप डलवाकर पानी निकासी का समाधान करवाने की मांग की हैं।