संचलन को जिला संघ चालक पुरुषोत्तम शर्मा, खण्ड संघ चालक तुलसीदास शर्मा ने घोष के साथ रवाना किया। दूधिया रोशनी में संचलन रवाना होकर भूडा पोळ, ताखाजी की गली, आम सागर, सामुदायिक चिकित्सालय, जुलाहों का मोहल्ला, घाटी रैगरान, इमाम चौक, ब्रह्मअखाड़ा, माणक चौक, मूर्ति मोहल्ला, सलावटों की गली, आजाद मार्केट, एसबीआई बैंक होते हुए गंतव्य स्थल पहुंचा।