पुलिस विभाग की ओर से आमजन में विश्वास व अपराधियों में डर की भावना पैदा करने के उदï्देश्य से कार्य किया जा रहा है। आमजन को अपने-अपने क्षेत्र के थानाधिकारी, पुलिस अधिकारियों के बारे मेें जानकारी देने के लिए पुलिस विभाग की ओर से गांवों, बस स्टैण्ड, प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर जनसहयोग से सूचना पट्टों पर सम्बन्धित थाना क्षेत्र के थानाधिकारी, बीट अधिकारी, बीट प्रभारी एवं हैडकॉस्टेबल के नाम मय मोबाईल नम्बर की जानकारी दी हुई है।