6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
video: निवाई विधानसभा चुनाव 2018- हमारा कैंडिडेट कौन हो- भाजपा से सम्भावित दावेदार, सतीश चन्देल का विजन…
Play video

video: निवाई विधानसभा चुनाव 2018- हमारा कैंडिडेट कौन हो- भाजपा से सम्भावित दावेदार, सतीश चन्देल का विजन…

निवाई विधानसभा से भाजपा के सम्भावित दावेदार सतीश चन्देल  
Google source verification

निवाई. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान में संभावित दावेदार भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंदेल नें विधायक बनने पर निवाई एवं पीपलू क्षेत्र के विकास के लिए प्रमुख प्राथमिकताएं एवं योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

 

चंदेल ने बताया कि निवाई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है इसलिए यहां ट्रोमा अस्पताल की महती आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि दिन भर बस स्टैंड पर जाम लगा रहता है। इसलिए बस स्टैंड का विकास की आवश्यकता है।

 

खिलडिय़ों के लिए प्रताप स्टेडियम का विकास एवं उसके आधुनिकरण की आवश्यकता है। बीसलपुर का पानी प्रत्येक गांव एवं ढाणी में पहुंचे। शिक्षा का हब तैयार हो। जिससे तकनीकी शिक्षा के लिए छात्र.छात्राएं कोटा एवं जयपुर नहीं जाए। कृषि के क्षेत्र में अनुसंधान केंद्र एवं कृषि को एक हब के रूप में तैयार किया जाए।

 

उन्होंने सुपर फास्ट ट्रेनों के ठहराव को भी अपने घोषणापत्र में प्रमुख स्थान दिया है। शहर के सभी प्रमुख पार्कों का सौंदर्यकरण हो। विधानसभा क्षेत्र की सभी सडक़ों का मरम्मत कार्य एवं नवीन कार्य करवाया जाए।

 

पीपलू में राजकीय महाविद्यालय, नगरपालिका एवं पंचायत समिति की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने निवाई में भी राजकीय कन्या महाविद्यालय की आवश्यकता बताई।