
टोंक. शहर के मुख्य मार्गों के नए सीरे से नामकरण को लेकर अग्निशमन केन्द्र में हुई नगर परिषद की साधारण सभा में जमकर हंगामा हुआ।
टोंक. शहर के मुख्य मार्गों के नए सीरे से नामकरण को लेकर अग्निशमन केन्द्र में हुई नगर परिषद की साधारण सभा में जमकर हंगामा हुआ। पार्षदों ने नामकरण को लेकर आपत्ति जताई और हंगामा कर दिया। बैठक की शुरुआत में भाजपा के कुछ पार्षदों ने नवाबों के नाम पर आपत्ति जताई।
इस पर प्रतिपक्ष नेता गायत्री चौरासिया, विकास लोदी, शकील मियां, प्रेमचंद साहू, वसीम आदि ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि नाम करण में भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पर नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन ने हस्तक्षेप कर मामला शांत किया।
लक्ष्मीदेवी ने बताया कि नामकरण में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। मुख्य मार्गों के नाम महापुरुषों व शहर के वरिष्ठजनों के नाम पर ही रखे जाएंगे। इसके लिए पार्षदों से नाम मांगे गए हैं। मिले नाम पर प्रस्ताव लिया गया है।
बैठक में पहुंचे विधायक अजीत मेहता ने भी एक संत के नाम पर मार्ग का नाम रखने का सुझाव दिया। इस पर कुछ पार्षदों ने हंगामा कर दिया, लेकिन बाद में अन्य पार्षदों ने संत के नाम पर सहमति जताई।
नगर परिषद आयुक्त धर्मपालसिंह चौधरी ने बताया कि शहर के 23 स्थानों के नाम करण किए जाएंगे। बैठक में पार्षद रोहित जैन, रामअवतार धाभाई, शैलेन्द्र जैन, मनोज काला, चौथमल सैनी, निसार अहमद आदि मौजूद थे। इधर, पार्षदों ने बताया कि बैठक में सामाजिक संगठन तथा समाज अध्यक्षों को भी शामिल किया जाना चाहिए था, ताकि वे लोग वरिष्ठजनों के नाम दे सके।
नगरपालिका की बैठक
टोडारायसिंह. नगरपालिका सभागार में गुरुवार को नगरपालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन की अध्यक्षता में साधारण सभा हुई। इसमें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व तैयारियों पर चर्चा की गई। अधिशासी अधिकारी चेतनकुमार जैन ने बताया कि निर्माण स्वीकृति, नामान्तकरण, विभाजन, खाचा भूमि सबंधी पत्रावलियों के अनुमोदन, निर्माण व विकास कार्यो के टेण्डर, भुगतानों का अनुमोदन, बजट से अनुमोदन पर चर्चा की।
बैठक में खाला का ढाबा का नाम ज्योतिबा फुले नगर रखने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, पार्षद गौरीशंकर पारीक, रामराज धाकड़ समेत अन्य पार्षद मौजूद थे।
Published on:
29 Dec 2017, 7:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.