जांच अधिकारी डॉ. हरिप्रसाद सोमानी ने बताया कि दर्ज मामलों का अनुसंधान किया जा रहा है। सबूत जुटाए जा रहे हैं। जांच के बाद ही किसी प्रकार की गिरफ्तारियां की जाएगी। इधर, कफ्र्यू में ढील के दौरान बाजार में सुरक्षा के लिए जाप्ता तैनात रहा। वहीं जन-जीवन सामान्य होने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।