5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: टोंक में रेल के लिए एक मंच पर आने की बनी सहमति, मिलकर बनाएंगे सरकार पर दबाव

अब समय आ गया कि सबको एकजुट होकर रेल के मुद्दे को सफलता की ओर से ले जाना चाहिए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 31 Jan 2018, 3:19 PM IST

 रेल अभियान

टोंक. शहर के डॉ. अम्बेडकर महाविद्यालय में आयोजित राजस्थान पत्रिका के टॉक-शो में समाज, पार्टी पदाधिकारियों व रेल अभियान से जुड़े लोगों ने उठाई है।

टोंक. जिला मुख्यालय को रेल से जोडऩे के लिए सब पार्टियों को एक मंच पर आना होगा। रेल से विकास सबका होगा। रेल का कार्य पूरा कराने के लिए सर्वदलीय मंच पर आना होगा। इसके लिए भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों तथा समाज से जुड़े लोगों ने मंगलवार को सहमति जताई है। रेल के लिए ये आवाज मंगलवार को शहर के डॉ. अम्बेडकर महाविद्यालय में आयोजित राजस्थान पत्रिका के टॉक-शो में समाज, पार्टी पदाधिकारियों व रेल अभियान से जुड़े लोगों ने उठाई है। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय निदेशक सुनील बंसल ने की।


अब समय आ गया
शुरुआत में भाजपा के जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि टोंक को रेल से जोडऩे की प्रक्रिया वर्ष1979 से चल रही है। इसमें भाजपा के सांसद तथा विधायकों ने कई बार पहल की है। अब समय आ गया कि सबको एकजुट होकर रेल के मुद्दे को सफलता की ओर से ले जाना चाहिए। बजट से पहले सबको राज्य सरकार से मिलना चाहिए। ये किसी पार्टी का नहीं बल्कि सबका मुद्दा है।

हम सब तैयार हैं
भाजपा के जिला महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि रेल से शहर का विकास होगा। हम सब इसके लिए तैयार है। मनीष तोषनीवाल ने कहा कि रेल से विकास होगा से सच है, लेकिन इसके लिए सबको पार्टी से दूर होकर शहर के विकास के लिए एक होना होगा। इस विकास के मुद्दे के लिए राजनीति से दूरी बनाकर विकास को देखना होगा। अभी समय है सबको एकजुट होना चाहिए।


एक होना चाहिए
कांग्रेस नेता महावीर तोगड़ा ने कहा कि चुनाव पार्टी के आधार पर होते हैं, लेकिन जो भी सरकार बनती है वो पूरे प्रदेश तथा देश की होती है। अब समय आ गया जब बजट में राज्य व केन्द्र सरकार रेल के आगे की प्रक्रिया को पूरा करने की घोषणा कर सकती है। ऐसे में हम सबको पार्टी से दूरकर एक हो जाना चाहिए। हम सब मिल जाए तो टोंक में रेल की सीटी सुनाई दे सकती है।

टोंक विकास मंच रेल संघर्ष समिति के केदार विजयवर्गीय ने कहा कि एक मंच पर सब आ जाएं तो रेल का कार्य आसान हो जाएगा। ये किसी एक की जिम्मेदारी नहीं है। सबका का कार्य है। निलिमा सिंह ने कहा कि ये पार्टी का नहीं आमजन का मुद्दा है। इसमें सबको एक साथ होना चाहिए।


सरकार के लिए बड़ी बात नहीं है
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के लिए रेल का बजट तथा जमीन अवाप्ति बड़ी बात नहीं है। रेल का मुद्दा सबका है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने टोंक में रेल के लिए स्वीकृतियां जारी की है। अब वर्तमान सरकार को भी जमीन अवाप्ति तथा बजट जारी करना चाहिए। इसके लिए हम सरकार पर दबाव बनाएंगे।

रेल की मांग पूरी कराएंगे
भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने कहा कि रेल का लाभ जनता को मिलना चाहिए। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होती है और सरकार इसके लिए तैयार है। रेल के लिए हम सरकार से बात करेंगे। इसके लिए सांसद तथा जिले के सभी विधायकों से बात की जाएगी। समय लेकर राज्य सरकार को रेल आवश्यकता तथा घोषणा के लिए अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे टोंक के विकास के लिए रेल की मांग पूरी कराएंगे। इस दौरान रोटरी क्लब बनास के रोहित कुमावत, सैनी समाज के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया, कांग्रेस कार्यालय महासचिव शकीलुर्रहमान, जावेद मियां, रामस्वरूप सैनी, उमर मियां, राजीव बंसल आदि ने भी विचार व्यक्त किए।


लोगों को कर रहे हैं जागृत
रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने सरकार पर दबाव बनाकर पूरक बजट में टोंक के लिए रेल स्वीकृत कराई थी। इसी प्रकार वर्तमान सांसद व विधायक भी अपनी सरकार पर रेल के लिए जमीन अवाप्ति के लिए दबाव बनाए। इसके लिए हम लोगों को नियमित रूप से जागृत कर रहे हैं। मौका पड़ा तो आंदोलन का रुख भी अपनाएंगे।


एकता बनाए रखनी होगी
राजपूत महासभा के जिला महामंत्री हनुमान सिंह सोलंकी ने कहा कि हमें एकता बनाए रखनी होगी। बजट से पहले राज्य व केन्द्र सरकार पर दबाव बनाना होगा। समिति के रईस अंसारी ने भी रेल मुद्दे के लिए सहमति जताई। विकास मियां ने टोंक के विकास के लिए रेल की आवश्यता बताई। साथ ही सबको मिलकर आंदोलन करने को कहा।