10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: पिकअप पलटने से चालक की हुई मौत तो ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दम्पती हुए घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 29 Oct 2018, 8:09 AM IST

one-killed-couple-injured

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दम्पती घायल हो गए।

टोंक. देवली क्षेत्र के बेनपा चौराहे के समीप राजकोट रोड पर रविवार शाम पिकअप पलटने से चालक की मौत हो गई। परिजन नोरत मीणा ने बताया कि मृतक विकास (22) पुत्र शिवराज मीणा निवासी रतनपुरा थाना देवली है।

मृतक पिकअप चालक था, जो सब्जी व फलों के परिवहन का कार्य करता था। शाम को राजकोट रोड पर उसकी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें वह घायल हो गया।

परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद करीब दो घंटे तक मृतक पिकअप में स्टेयरिंग में फंसा रहा। वहीं पिकअप पर लिखे मोबाइल नम्बर के आधार पर लोगों ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

इस पर पहुंचे परिजनों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को देवली अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सक राजकुमार गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव को मोर्चरी में रखवाया। परिजनों का कहना है कि समय रहते घायल विकास को उपचार मिल जाता तो, उसकी जान बच सकती थी। उधर, मृतक के बड़े भाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


दम्पती घायल
सदर थाना क्षेत्र के जयपुर-कोटा मार्ग स्थित बाड़ा जेरे किला तिराहे पर रविवार शाम ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दम्पती घायल हो गए। उन्हें सआदत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से पत्नी को जयपुर रैफर कर दिया।

दोनों पुत्री की शादी का कार्ड देने रिश्तेदारों के यहां टोंक आए थे। पुलिस ने बताया कि घायल लाखेरी जिला बूंदी निवासी अब्दुल वहीद पुत्र मोहम्मद शरीफ तथा उसकी पत्नी सलमा है।

ये दोनों टोंक में कार्ड देकर वापस लाखेरी जा रहे थे। बाड़ा जेरेकिला तिराहे पर सामने से आ रहे ट्रेलर ने बाइक के टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने सआदत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सलमा की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया।