1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक हीरालाल रैगर ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, झिलाय में विज्ञान वर्ग व पीपलू में खुले महाविद्यालय

निवाई. विधायक हीरालाल रैगर ने झिलाय के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान वर्ग एवं पीपलू में पंचायत समिति व महाविद्यालय खोलने सहित कई मुद्दे गुरुवार को विधानसभा में उठाए।

less than 1 minute read
Google source verification
tonk

निवाई.विधायक हीरालाल रैगर ने विधानसभा में कई मुद्दे उठाए।

निवाई. विधायक हीरालाल रैगर ने झिलाय के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान वर्ग एवं पीपलू में पंचायत समिति व महाविद्यालय खोलने सहित कई मुद्दे गुरुवार को विधानसभा में उठाए। विधायक ने कहा कि झिलाय उपखण्ड क्षेत्र की सबसे बडी ग्राम पंचायत है। जहां राजकीय उच्च माध्यमिक एवं राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1100 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। झिलाय में मात्र कला वर्ग ही स्वीकृत है। विज्ञान विषय के लिए विद्यार्थियों को निवाई आना पड़ता है।

उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई में भूगोल, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गणित एवं पीपलू में राजकीय महाविद्यालय खोलने की मांग की। इसी प्रकार ग्राम पंचायत लुहारा, सेदरिया, सुनारा, बिड़ोली, ढाणी जुगलपुरा एवं नटवाडा के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को क्रमोन्नत कराने मांग की।निवाई में सानिवि के अधिशासी अभियंता का कार्यालय खुलवाने का मुद्दा भी उठाया।