28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

cyber crime: राजस्थान में पीएम आवास योजना के लाभार्भियों की राशि का भुगतान मध्यप्रदेश के खातों में, साइबर क्राइम के तहत हुआ मामला दर्ज

प्रारम्भिक जांच में सभी खाते राज्य से बाहर के पाए गए है। कुछ खाते मध्यप्रदेश के है।  

2 min read
Google source verification
cyber crime

इस सम्बन्ध में विकास अधिकारी रणधीर सिंह ने मालपुरा थाने में साइबर क्राइम के तहत ऐसे अज्ञात लोगों के खिलाफ जिनके खातों में राशि हस्तान्तरित हुई है।

मालपुरा. पंचायत समिति क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत ग्रामीण लाभार्थियों को जारी होने वाली राशि करीब सवा चार लाख रुपए ऑनलाइन मध्यप्रदेश के 14 खातों में स्थानांतरित हो गई। इस सम्बन्ध में विकास अधिकारी रणधीर सिंह ने मालपुरा थाने में साइबर क्राइम के तहत ऐसे अज्ञात लोगों के खिलाफ जिनके खातों में राशि हस्तान्तरित हुई है।

मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्राथमिकी में विकास अधिकारी ने बताया प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत ग्रामीण लाभार्थियों को आवास स्वीकृति के लिए जियो टेगिंग एवं भुगतान सम्बन्धी कार्य आवास सॉफ्ट पर ऑनलाइन सम्पादित किया जाता है।

इस कार्य में लाभार्थियों को आवास स्वीकृति की प्रथम किस्त ऑनलाइन उनके बैंक खातों में स्थानान्तरित की जाती है। प्रथम किस्त के रूप में प्रति लाभार्थी को 30 हजार रुपए का भुगतान करने की पत्रावलियां तैयार की गई, जिसमें कुल 86 लाभार्थियों को भुगतान करना था।

ऑनलाइन भुगतान के समय 14 लाभार्थियों, जिनमें आंटोली ग्राम पंचायत के सीता पुत्री छोगा बैरवा, ग्यारसी पुत्री रामचन्द्र बैरवा, छोटी देवी बागरिया पुत्री गोरधन, इन्दोली ग्राम पंचायत के हिण्डोला के सरदार पुत्र रामदेव गुर्जर, किरावल ग्राम पंचायत के द्वारकापुरी बुढी की हरफुली पुत्री देवकरण गुर्जर, मीरा देवी पुत्री कजोड़ गुर्जर, रतनी पुत्री घीसा गुर्जर, प्रभु देवी पुत्री मांगू गुर्जर, चेनपुरा ग्राम पंचायत के अरणिया ग्राम की अनोख देवी पुत्री रामदेव जाट, चबराना ग्राम पंचायत के प्रकाश पुत्र मुलाराम बैरवा, कुटका के भगवती देवी पुत्री छज्जु सिंह, चावण्डिया ग्राम पंचायत के पिपल्या के मूलसिंह पुत्र गुलाब सिंह, टोरडी ग्राम पंचायत में जनकपुरा की गीता देवी पुत्री नन्दा जाट एवं डिग्गी ग्राम पंचायत के प्रतापपुरा की रामप्यारी पत्नी गणेश दरोगा सभी के 30-30 हजार रुपए की प्रथम किस्त की राशि ऑनलाइन भुगतान होनी थी, लेकिन साइबर क्राइम के चलते इन सभी लाभार्थियों की राशि की ऑर्डर शीट स्वत: 26 जून 2018 को जनरेट हो गई तथा अन्य लोगों के खातों में इनकी राशि चली गई।

इसकी जानकारी मिलते ही बीडीओ रणधीर सिंह द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ जिनके खातों में राशि हस्तान्तरित हुई है थाना मालपुरा में मामला दर्ज करवाया है।

प्रारम्भिक जांच में सभी खाते राज्य से बाहर के पाए गए है। कुछ खाते मध्यप्रदेश के है। पुलिस का सहयोग लेकर सोमवार को बैंक में इसकी विस्तृत पड़ताल की जाएगी।
रणधीर सिंह, विकास अधिकारी, मालपुरा।