पीपलू (रा.क.). उपखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार का वितरण किया गया। डोडवाड़ी के अतालिकपुरा आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती व धात्री महिलाओं को 3 किलोग्राम गेहूं, 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को 2 किग्रा गेहूं, एक किग्रा दाल का वितरण किया गया हैं। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र कार्यकर्ता ममता चौधरी, गुड्डी गुर्जर, शांति शर्मा, आशा चौधरी आदि मौजूद रही।