टोंक. एक पहल ऐसी हुई कि कारवां जुड़ता चला गया। कुछ ऐसा ही शहर में तत्कालीन एसडीओ सूरज सिंह नेगी की पहल पर हो रहा है। घंटाघर क्षेत्र में खोले गए कपड़ा बैंक मेंंं सहयोग की भावना लिए भामाशाह व जागरूक लोग खुलकर सहयोग कर रहे हैं।
एक पखवाड़े में ही अब तक 5672 नग कपड़े बैंक में जमा कराए जा चुके है। सर्दी में ठिठुरते लोगों को देख तत्कालीन एसडीओ डॉ. सूरजसिंह नेगी ने बेसहारा लोगों के लिए कुछ करने की ठानी। उनकी इस नेकी की दीवार को वर्तमान उपखण्ड अधिकारी प्रभातीलाल जाट आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने टोंक के घंटाघर क्षेत्र के समीप गत 6 दिसम्बर को फिर से कपड़ा बैंक शुरू कराया। उन्होंने अन्य लोगों को भी आगे आने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी ओर से लाए कपड़े व कम्बलों का वितरण कर इसकी शुरुआत की। लोगों के मिले भरपूर सहयोग से उनका जोश दोगुना हो चला है। इसी पहल को वह आमजन के सहयोग से बरकरार रखना चाहते हैं।
मिलेगी रसीद कपड़ा बैंक में अब तक कई लोग कपड़े जमा करा चुके हैं। इसमें सहयोग करने वालों को रसीद दी जा रही है। एसडीओ ने बताया कि ऐसे कपड़े जो पुराने हो या इनका कोई उपयोग नहीं रहा हो। उन्हें बैंक में जमा कराया जा सकता है।
600 हो चुके लाभान्वित कपड़ा बैंक से अब तक 600 जरूरतमंद लाभान्वित हो चुके हैं। प्रतिदिन 20 से 25 जने यहां आकर जरूरत के हिसाब से कपड़े ले जा रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि 54 जने सीधे पहुंचकर भी कपड़े दान कर चुके हैं। इसके अलावा नगरपरिषद की ओर से लगाए गए वाहन में भी शहर के लोग कपड़े उपलब्ध करा रहे हैं।
सेवा कार्य महत्वपूर्ण
टोंक. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम में एनएसएस शिविर का उद्घाटन अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम गुप्ता ने दीप जला कर किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्यदिनेश शर्माने की।
एनएसएस प्रभारी माणकचंद सौदा ने बताया कि अतिथियों ने सेवा कार्यको महत्वपूर्ण बताया। स्वयं सेवकों को विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए गए। इस दौरान विनोद शर्मा, कृष्ण गोपाल, मुशीर अहमद, राजीव कुमार आदि मौजूद थे।