11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपड़े चोरी करने वाले महिला के गु्रप को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा

गिरोह हो रहा है सक्रियपुलिस के नहीं आने से भाग छूटी महिलाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Kamal Bairwa

•

Updated: 4 Aug 2018, 3:55 PM IST

कार्रवाई

चोरी के बाद कार्रवाई करते स्थानीय लोग।

देवली. शहर में गुुरुवार शाम एक बार फिर खरीदारी के बहाने सामान चुराने वाली महिलाओं का गिरोह सक्रिय रहा। व्यापारियों की सतर्कता के चलते महिलाएं पकड़ी गई तथा माल बरामद हो गया, लेकिन पुलिस के नहीं आने से आरोपी महिलाओं को भागने का मौका मिल गया। उक्त वारदात वार्ड ८ स्थित रेडिमेड की दुकान चन्द्रलोक में हुई। यहां पांच महिलाएं खरीदारी के बहाने दुकान में घुसी। जिन्होंने वहां से करीब १० जींस व शर्टे चुरा ली। महिलाएं कपड़े चुराने के बाद दुकान से बहाना कर निकल गई तथा अग्रवाल धर्मशाला के मुख्य द्वार के समीप कपड़ों को अपने अन्त: वस्त्रों में छिपाने लगी। यह माजरा समीप के कपड़ा व्यापारी सुरेन्द्र डिडवानिया ने देख लिया। व्यापारी ने मोबाइल में उन्हें कपड़े छिपाते हुए कैद कर लिया। व्यापारी सुरेन्द्र ने महिलाओं का पैदल ही पीछा शुरू किया। साथ ही देवली पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद महिलाएं एक-एक कर अलग-अलग दिशा में चली गई। जो जहाजपुर चुंगी नाके पर पुन: एक साथ हो गई।

इस दौरान व्यापारी सुरेन्द्र डिडवानिया, सतीश बिलोची, लक्ष्मण सिंह, दिनेश जैन आदि ने महिलाओं का पीछा जारी रखा। जिसकी भनक महिलाओ की लग गई। इस पर महिलाएं ऑटो के जरिए मोरला चौराहे पहुंची। जहां चारों व्यापारियों ने महिलाओं को मोरला चौराहे के समीप रोक लिया। इस दौरान महिलाएं घबरा गई। व्यापारियों ने उनके बैगों की तलाशी ली, तो उनमें जींसे व कपड़े बरामद हुए। यहां महिलाओं ने व्यापारियों से काफी बहस भी की, लेकिन उन्होंने आरोपी महिलाओं का मुकाबला किया। व्यापारियों ने बताया कि देवली पुलिस को करीब एक घंटे पहले बता देने के बावजूद पुलिसकर्मी समय पर नहीं पहुंचे।

इसके चलते महिलाएं सामान छोडक़र भागने में सफल हो गई। व्यापारियों ने बताया कि ठग महिलाओं ने ज्योति मार्केट स्थित एक आभूषण की दुकान पर भी वारदात करने का प्रयास किया। लेकिन व्यापारी की सर्तकता से उनकी वहां दाल नहीं गली।

आरोपी की धुनाई
शहर के रोडवेज बस स्टैण्ड परिसर में बस में रखा तारों का पार्सल पैकेट को चुराते एक युवक को पकड़ आसपास के लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरवर शर्मा निवासी जयपुर ग्रामीण क्षेत्र है। वह जयपुर-बिजौलिया मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बस में रखे बिजली के तारों के पार्सल को उठाकर लोक परिवहन की बस में रख रहा था। इस दौरान चालक व परिचालक की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। बस के परिचालक सुदीप मीणा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दी।

दानपात्र से नकदी पार
बनेठा. क्षेत्र की गोठड़ा पंचायत के हाथी भाटा शिवालय पर गुरुवार रात दानपेटी तोडक़र उसमें रखी नकदी चोर लेकर फरार हो गए। शिव मंदिर विकास समिति अध्यक्ष शंकरलाल चौधरी, उपाध्यक्ष रामलाल चौधरी व कोषाध्यक्ष भवानी शंकर चौधरी ने बताया कि हाथी भाटा में शिव मंदिर विकास समिति के माध्यम से वर्षों से दानपात्र रखा हुआ था, जिसे प्रत्येक तीन माह में खोला जाता था। तीन माह पूर्व खुले दान पात्र में 5 हजार 900 रुपए की राशि समिति को प्राप्त हुई थी।

इसके बाद दानपात्र में दान की गई राशि दान पात्र में थी। दानपात्र से राशि चोरी होने का मामला शुक्रवार सुबह सामने आया। इस पर ग्रामीणों ने शिव मंदिर विकास समिति के पदाधिकारियों ने उनियारा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। गौरतलब है कि पूर्व में भी चोर ने दो बार शिवालय स्थित दानपात्र से नकदी निकाल ली थी।