31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत चुनाव के लिए डिग्गी ग्राम में लगी चौपाल में उमड़े लोग, प्रत्याशियों से सीधे सवाल कर पूछा मेरा वोट आपकों क्यों ?

उपखण्ड के डिग्गी ग्राम में जागरूक नागरिकों ने शुक्रवार देर शाम चौपड़ चौराहे पर मेरा वोट आपकों क्यों? चौपाल आयोजित कर सरपंच व पंच पद के सभी प्रत्याशियों से जनता के दरबार में आमजन से सीधी वार्ता की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 19 Jan 2020, 4:57 PM IST

पंचायत चुनाव के लिए डिग्गी ग्राम में लगी चौपाल में उमड़े लोग, प्रत्याशियों से सीधे सवाल कर पूछा मेरा वोट आपकों क्यों ?

पंचायत चुनाव के लिए डिग्गी ग्राम में लगी चौपाल में उमड़े लोग, प्रत्याशियों से सीधे सवाल कर पूछा मेरा वोट आपकों क्यों ?

मालपुरा. उपखण्ड के डिग्गी ग्राम में जागरूक नागरिकों ने शुक्रवार देर शाम चौपड़ चौराहे पर मेरा वोट आपकों क्यों? चौपाल आयोजित कर सरपंच व पंच पद के सभी प्रत्याशियों से जनता के दरबार में आमजन से सीधी वार्ता की। चौपाल में प्रत्याशियों से गांव के विकास व भावी योजनाओं के सम्बंध में चौपाल के माध्यम से प्रत्याशियों से सीधे सवाल जवाब कर जनता दरबार में चर्चा की गई।

वर्ही कार्यक्रम में सामान्य महिला सरपंच पद के दस दावेदारों ने कार्यक्रम में भाग लिया, जिनसे आम जनता एवं कार्यक्रम आयोजन समिति की ओर से डिग्गी के विकास के सम्बंध में दावेदारों से एजेंडा पूछा। वहीं दावेदारों से नागरिको ने भी कस्बे के विकास को लेकर कई सवाल-जवाब किए।

वहीं कस्बे के विकास को लेकर अधिकांश प्रत्याशियों का एवं नागरिकों का पेयजल, सडक़, नाली, साफ-सफाई सहित ग्राम विकास के कई मुद्दों पर सवाल-जवाब किए गए। चौपाल में डिग्गी ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने भाग लिया।

पोस्टर व बैनर हटवाए
अलीगढ़. पंचायती राज चुनाव के तहत प्रशासन ने शनिवार को कस्बे सहित क्षेत्र में लगे बैनर, पोस्टर होर्डिंग्स हटाए। कस्बे में शनिवार को अलीगढ़ पटवारी प्रहलाद गुर्जर के नेतृत्व में कार्मिकों ने मुख्य बाजार, लालचौक सब्जी मण्ड़ी चौराहा सहित गली-मोहल्लों व सार्वजनिक स्थानों व सरकारी कार्यालय के बाहर दीवारों पर लगे सरपंच प्रत्याशियों के पोस्टर व बैनर, होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई की गई।



चुनाव में एकजुट रहे
टोडारायसिंह. पंचायत चुनाव को लेकर विश्रामगृह में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई बैठक में आगामी पंचायत चुनाव एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने केंद्र सरकार की खामियां व प्रदेश सरकार की 1 वर्ष की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद साहू, रामदयाल सुवालका, अरविंद सिंगोदिया, हनुमान सिंहल, पार्षद एम इस्लाम, कुलदीप कुलहरी, किशन फगोरिया समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।