20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
शिविर में योजनाओं की जानकारी लेने उमड़े घुमंतु समुदाय के लोग
Play video

शिविर में योजनाओं की जानकारी लेने उमड़े घुमंतु समुदाय के लोग

टोंक. जिला प्रशासन व एक्शन एड के तत्वावधान में मिशन विमुक्तजन उन्नयन अंतर्गत घुमंतु समुदाय के लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने व पात्र वंचित को योजनाओं से जोडऩे के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन शुक्रवार को कलंदर बस्ती बहीर में किया गया।
Google source verification

टोंक

•

image

Jalaluddin Khan

•

Jun 23, 2023

शिविर में योजनाओं की जानकारी लेने उमड़े घुमंतु समुदाय के लोग
टोंक. जिला प्रशासन व एक्शन एड के तत्वावधान में मिशन विमुक्तजन उन्नयन अंतर्गत घुमंतु समुदाय के लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने व पात्र वंचित को योजनाओं से जोडऩे के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन शुक्रवार को कलंदर बस्ती बहीर में किया गया।


इसमें बस्ती के महिला और पुरुषों को सरकार की ओर से चलाई जाने वाली विधवा, वृद्धा, तलाकशुदा, परित्यागता, निशक्तजन पेंशन सहित जन्म-मृत्यु पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, ई-श्रम रजिस्ट्रेशन, आधार व राशन कार्ड आदि के बारे में जानकारी दी गई।


साथ ही महंगाई राहत शिविरों के बारे में भी बताया। इसके अलावा बाल अधिकारिता विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, चिकित्सा विभाग, श्रम विभाग, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व एक्शनएड वोलन्टियर्स ने जानकारी दी।


मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण किया गया। एक्शनएड समन्वयक जहीर आलम ने बताया कि जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल की ओर से जिले में विमुक्त, घुमंतु, अर्धघुमंतु एवं अन्य वंचित जातियों को समाज की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से शुरू किए मिशन विमुक्तजन उन्नयन के तहत घुमंतु बस्तियों में जागरूकता कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है।

कलंदर बस्ती में आयोजित शिविर में लगभग 400 लोगों ने पहुंच कर जानकारी ली व आवेदन किए। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नवल खान ने लोगों को बाल विवाह व नशे के दुस्प्रभाव के बारे में बताते हुए इन सामाजिक बुराइयों की रोकथाम के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वीप कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मतदान के महत्व को समझाया।

सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के परिवीक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार पिंगोलिया ने विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी। अल्पसंख्यक विभाग के कनिष्ठ सहायक विंटु कुमारी बैरवा ने योजनाओं व छात्रवृतियों की जानकारी दी। इस अवसर पर एक्शनएड वोलनटियर्स मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद आसिम, नूर मोहम्मद कलंदर, अशरफ कलंदर, सत्तार कलंदर व वार्ड पार्षद अमजद खान उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़