5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: रेल के लिए अब पीछे नहीं हटेगी शहर की जनता, लोगों ने बैठक में किया निर्णय

आंदोलन तब तक चलेगा, जब तक राज्य सरकार रेल के लिए जमीन अवाप्ति की घोषणा नहीं कर दे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 30 Jan 2018, 9:48 AM IST

पोस्ट कार्ड अभियान

टोंक. टोंक को रेल से जोडऩे के मामले में पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान के नेतृत्व में बड़ा कुआं से हुई।

टोंक. टोंक को रेल से जोडऩे के मामले में शहर के लोग आगे आने लगे हैं। राज्य सरकार के नाम सोमवार को रेल के लिए जमीन अवाप्ति कराने के लिए एक हजार पोस्ट कार्ड लिखकर पोस्ट किए गए। दूसरी ओर शहर के गांधी खेल मैदान में हुई शहर के गणमान्य लोगों की बैठक में निर्णय किया गया कि अब आंदोलन तब तक चलेगा, जब तक राज्य सरकार रेल के लिए जमीन अवाप्ति की घोषणा नहीं कर दे। पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान के नेतृत्व में बड़ा कुआं से हुई।

ये शुरुआत रस्मों-रिवाज के साथ की गई। पंडित पवन सागर ने जहां मंत्रोचारण किया, वहीं मौलाना मोहम्मद सादिक अली ने आयतें पढकऱ रेल के लिए दुआएं मांगी। ताकि टोंक शहर का विकास हो सके। इसके बाद दो अलग-अलग टीमों में बंटे लोगों ने बड़ा कुआं से लेकर घंटाघर तक व्यापारियों से पोस्ट कार्ड लिखवाए।

लोगों में है रेल के लिए जोश
गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका में गत 24 जनवरी से टोंक को रेल से जोडऩे के लिए सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित की जा रही है। इसके बाद लोग अब एक जाजम पर आ गए और रेल के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है। पोस्टकार्ड अभियान के दौरान शहर के लोगों में रेल के लिए जोश था। रेल लाओ संघर्ष समिति से जुड़े लोगों की अलग-अलग टुकडिय़ां बड़ा कुआं, नौशेमियां का पुल, कचहरी दरवाजा, काफला बाजार, पांचबत्ती, सुभाष बाजार से लेकर घंटाघर तक के मुख्य बाजार के व्यापारियों से राज्य सरकार के नाम रेल के लिए जमीन अवाप्ति की घोषणा के लिए पोस्ट कार्ड लिखवा रहे थे।

इस दौरान अशोक बैरवा, अशोक विश्नोई, देवेन्द्र भारती, कयामुद्दीन, अशीष ग्वाला, फिरोज खान, सिराज खान टोंकी, राजेश, राहुलसिंह, सिताराम खंगार, रूपनारायण, बनवारीलाल, नीलिमा सिंह समेत भारी संख्या में महिलाएं शामिल थी।


रेल के लिए जमीन लेकर रहेंगे
टोंक विकास मंच रेल संघर्ष समिति के बैनर तले बैठक गांधी पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता कांगे्रस के जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि तात्कालीन सरकार ने रेल की घोषणा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रेल के लिए जमीन देने का पत्र भी केन्द्र सरकार को भेजा, लेकिन चुनाव आने पर ये प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।


अब वर्तमान भाजपा सरकार ने चार साल में इस पर कार्रवाई नहीं की। ऐसे में टोंक की रेल जमीन अवाप्ति में अटकी हुई है। सभी ने बैठक में तय किया कि रेल के लिए जमीन लेकर रहेंगे। चाहे इसके लिए आंदोलन की क्यों नहीं करना पड़ा। इस पर बैठक में मौजूद सभी लोगों ने सहमति जताई। समिति के संयोजक मोहम्मद अजमल खान ने कहा कि सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।


हनुमानसिंह सोलंकी ने कहा कि राजस्थान सरकार का आने वाले बजट अंतिम है। आसिफ खान ने बताया कि बजट से पहले सबको रेल के लिए तैयार होना होगा। इस दौरान एडवोकेट सरताज अहमद, एडवोकेट शाहब अहमद, पार्षद विकास लोदी, पार्षद कमर मियां, पार्षद शकील अहमद, केदार विजयवर्गीय, रईस अंसारी, डॉ. सीताराम विजयवर्गीय, सुखलाल आर्य ने वार्ड वाइज कमेटियों का गठन कर रेल के लिए पुरजोर मांग उठाएंगे।

बैठक में सभी लोगों ने रेल से जोड़े जाने के लिए सहमति जताई। सभी ने एक राय होकर टोंक को भूमि अवाप्ति के लिए राज्य सरकार को अवगत कराने के लिए टोंक जिले से जीते हुए जनप्रतिनिधियों को अवगत कराकर राज्य सरकार से भूमि अवाप्ति की मांग कराने को कहा।

बैठक में सुरेश विजयवर्गीय, जर्रार मियां, जावेद खां, रईस अंसारी, अहमद मियां, राजेन्द्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता, मुमताज अली, इरशाद खान, मुबारक अली, अब्दुल खलिक खान, महमूद मियां, महावीर टाटावत, हकीम बुकरात, महेश चांवला, सुरेश, पवन, जमील अहमद आदि ने विचार व्यक्त किए।