
टोंक. नगर परिषद में निकाली गई सफाईकर्मियों की भर्ती को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने शहर में रैली निकाली। उन्होंने नगर परिषद सभापति, आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही भर्ती में भाई-भतीजावाद करने का आरोप लगाया गया। रैली में शामिल विजय, गोविन्द, बीना, ललीता, सीमा, राजन, मंजू, प्रेम आदि ने बताया कि सफाई कर्मी भर्ती में नियमों की अनदेखी बरती गई है। ऐसे में ये भर्ती निरस्त की जाए और नए सिरे से भर्ती निकाली जाए। इसके चलते उन्होंने रैली निकाल प्रदर्शन किया।