30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या था दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में ? , तीन थानों की पुलिस को आना पड़ा मौके पर, चालक एवं परिचालक मौका देख हुए फरार

Pickup crashed: नेशनल हाइवे पर पिकअप पलटने के बाद मौके की स्थिति को देखते हुए चालक एवं परिचालक पीछे से आ रही गाड़ी में बैठ कर मौके से फरार हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 13 Oct 2019, 10:41 AM IST

ऐसा क्या था दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में ? , तीन थानों की पुलिस को आना पड़ा मौके पर, चालक एवं परिचालक मौका देख हुए फरार

ऐसा क्या था दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में ? , तीन थानों की पुलिस को आना पड़ा मौके पर, चालक एवं परिचालक मौका देख हुए फरार

पलाई. उनियारा-गुलाबपुरा नेशनल हाइवे पर शनिवार शाम कचरावता के पास नैनवां की ओर से आ रही पिकअप के चालक का संतुलन बिगडऩे से पलट कर सडक़े नीचे खाई में गिर गई। घटना स्थल के पास कचरावता बस स्टैण्ड पर बैठे लोगों ने पिकअप के पास आकर देखा तो उसमें मांस भरा हुआ था। मौके की स्थिति को देखते हुए चालक एवं परिचालक पीछे से आ रही गाड़ी में बैठ कर मौके से फ रार हो गए।

read more:मालपुरा कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील में बाजारों में उमड़े लोग, इंटरनेट सेवा बंद रहने से परेशान होते रहे लोग

ग्रामीणों ने इसकी सूचना नगरफ ोर्ट व नैनवां थाने को दी। सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के देरी से आने के पर ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने खरी-खोटी सुनाई। नगरफ ोर्ट थाने के एएसआई भंवरलाल ने पिकअप में मिले व बिखरे मांस के बारे में कहा कि पशुचिकित्सक की जांच के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं गौ मांस की शंका से ग्रामीणों का मौके जमावड़ा लग गया। वहीं मौके पर उनियारा, नैनवा, नगरफ ोर्ट पुलिस व ग्रामीण मौजूद रहे ।

read more:मालपुरा पहुंचे भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता, मौन जुलूस निकाल पथराव के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीसी व आईजी को सौंपा ज्ञापन