21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: बनास में सुनसान इलाका देख वृद्धा के साथ किया था ये गंदा काम, पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और रिमाण्ड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।  

2 min read
Google source verification
police-officers-arrested-for-robbing

टोंक के सदर थाना पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी।

टोंक. बहीर क्षेत्र के समीप बनास नदी में ऑटो से जा रही वद्ध महिला के हाथ से रुपए से भरा थैला छीन कर ले जाने के मामले का खुलासा सदर थाना पुलिस ने सोमवार को कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सदर थाना प्रभारी जगदीशप्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फूलबाग बहीर निवासी असलम पुत्र सलीम तथा मालियों का मंदिर पंचकुइया दरवाजा निवासी रवि उर्फ भागचंद पुत्र कैलाश माली है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और रिमाण्ड पर लिया है।

पुलिस को उम्मीद है कि दोनों आरोपियों से ऐसी लूट के अन्य खुलासे भी होंगे। पुलिस आरोपियों से लूट के काम में ली गई बाइक तथा राशि बरामद करेगी। उन्होंने बताया कि पीडि़त वृद्धा मूण्डिया गांव निवासी गुलाब देवी (60) है।

वह गत 16 अगस्त को इन्द्रा आवास योजना के तहत मिली राशि को सुभाष बाजार स्थित यूनाइटेड बैंक में निकलवाने आई थी। इस दौरान वहां आरोपी रवि भी राशि निकलवाने के लिए असलम के साथ आया था। दोनों ने वृद्धा गुलाब देवी को रुपए निकलवा कर थैले में रखते देख लिए और पीछे लग गए।

पीडि़ता बैंक से निकलने के बाद सआदत अस्पताल के बाहर से ऑटो में बैठ कर गांव जा रही थी। इस दौरान आरोपियों ने बनास में सुनसान इलाका देखकर उसके हाथ में रखे थैले को छीन लिया और नदी के रास्ते से ही फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक योगेश दाधीच ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीशकुमार शर्माके निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक डॉ. हरिप्रसाद सोमानी के नेतृत्व वाली टीम में सदर थाना प्रभारी जगदीशप्रसाद, सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्रसिंह, हैडकांस्टेबल प्रेमनारायण, कांस्टेबल सुनील तथा साइबर सैल से राजेश गुर्जर को शामिल किया गया।

इस टीम ने मौके का निरीक्षण तथा बैंक से फुटेज जुटाए। इसके अलावा कई लोगों से पूछताछ की। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जहां उन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को बापर्दारखकर अनुसंधान कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। नशा व मौज मस्ती के लिए ऐसी वारदातें करते हैं।

चोरी के आरोपियों को जेल भेजा
बनेठा. चोरी के आरोप में रिमाण्ड के बाद दो आरोपियों को उनियारा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में सोमवार को पेश किया। जहां से उन्हें एक सितम्बर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।

थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि सड़ा गांव के एक मकान से जेवरात एवं नकदी चुराने के आरोप में देवीशंकर उर्फ टीटी पुत्र बद्रीलाल मीणा एवं रामभरोस उर्फ दिलकुश मीणा पुत्र हंसराज मीणा निवासी भाखरगंज थाना सोप को एमजेएम न्यायालय में पेश किया।

जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर गांव के बाहर जमीन में छिपाए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए।