1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीरता पुरस्कार की अनुशंसा करेगी पुलिस, छोटे भाई-बहन को डूबते देख कूदी थी बनास नदी में

Police will recommend Gallantry Award: बनास नदी में डूबते छोटे भाई-बहनों को बचाने के लिए संघर्ष करते हुए मौत के आगोश में समाने वाली छात्रा को वीरता पुरस्कार के लिए पुलिस अनुशंसा करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 25 Aug 2019, 7:06 PM IST

वीरता पुरस्कार की अनुशंसा करेगी पुलिस, छोटे भाई-बहन को डूबते देख कूदी थी बनास नदी में

वीरता पुरस्कार की अनुशंसा करेगी पुलिस, छोटे भाई-बहन को डूबते देख कूदी थी बनास नदी में

दूनी. दूनी थाना क्षेत्र के बंथली कस्बा स्थित बनास नदी में गुरुवार डूबते छोटे भाई-बहनों को बचाने के लिए संघर्ष करते हुए मौत के आगोश में समाने वाली छात्रा का देर शाम ससुराल नटवाड़ा में अंतिम संस्कार किया गया। दूनी थानाप्रभारी नरेश कंवर ने बताया की मृतक छात्रा दूनी हाल बंथली निवासी सुमन पुत्री मनोहरलाल मेहरा है।

सुमन विद्यालय से लौटने के बाद छोटी बहन मुस्कान व भाई तनवीर सहित बनास नदी के चार नम्बर रास्ते पर बह रहे पानी में नहाने गई थी। इस दौरान पत्थर पर बैठ तीनों नहा रहे थे। अचानक मुस्कान व तनवीर पैर फिसल पानी में बहने लगे, यह देख सुमन शोर मचा दोनों को बचाने पानी में कूद गई।

read more: चार साल बाद पुत्र को देख फफक पड़ा सूर्यकांत, ग्रामीणों ने मानवता दिखा होटल में दिलाई थी शरण

सुमन का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में डूब गई। मौजूद लोगों ने मुस्कान व तनवीर को नदी से बाहर निकाल लिया। एक दर्जन लोगों ने नदी में दो घंटे की तलाश के बाद सुमन का शव नदी से बाहर निकाल लिया। थानाप्रभारी नरेश कंवर ने बताया की सुमन स्वयं पानी में डूब मौत के आगोश में समा गई, दोनों छोटे भाई-बहिन को अपनी बहादूरी से बचा लिया। सुमन को मरणोपरान्त राष्ट्रपति की ओर से वीरता पुरस्कार दिए जाने को पत्र लिखकर अनुशंसा उच्चाधिकारियों को भिजवाई जाएगी।

read more:गहरे गड्ढे बने जलभराव की समस्या, बाइक सवार हो रहे गिरकर हो रहे चोटिल

दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज
निवाई. बरोनी थानान्तर्गत गांव जामडोली में एक कार ने मोटरसाइकिल के पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक जने की मृत्यु हो गई। बरोनी पुलिस ने बताया कि मनराज पुत्र शिवदयाल गुर्जर ने मुकदमा दर्ज करवाया हैं कि उसके पिता शिवदयाल पुत्र जगन्नाथ गुर्जर निवासी बरोनी 17 अगस्त को गांव गोठड़ा बौली से मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरोनी आ रहे थे।

इस दौरानजामडोली गांव में बैरवा की ढाणी के पास एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। निवाई में चिकित्सकों ने जयपुर रैफर कर दिया था। जहां उपचार के मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Tonk News in Hindi, Tonk Hindi News