10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनना तय , कार्यकर्ता चुनाव के लिए कमर कस लें-दलवी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 9 Nov 2018, 12:44 PM IST

rajasthan-decides-to-form-government-of-congress

अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग सचिव एवं राजस्थान प्रभारी रविन्द्र दलवी का सोहेला में कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।

पीपलू. जयपुर से कोटा जाते समय अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग सचिव एवं राजस्थान प्रभारी रविन्द्र दलवी का सोहेला में कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामगोपाल मीणा एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष देवालाल बैरवा के नेतृत्व में लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

रविन्द्र दलवी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। किसान, मजदूर, दलित पिछड़ेे सभी ने पार्टी में आस्था व्यक्त की है। इस जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस कर तैयारी करनी चाहिए। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवालाल बैरवा ने स्वच्छ छवि के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाने पर जोर दिया।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस रामगोपाल मीणा, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के महासचिव प्रहलाद नारायण बैरवा, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जमील अहमद, किसान नेता उद्दा चौपड़ा, रामफूल, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष करीम, अध्यक्ष उपभोक्ता भंडार मोहनलाल, उम्मेद चौधरी, गोविन्द नारायण चौधरी, रामलाल मीणा, राधा किशन गुर्जर, राजू, मदन चौधरी, पुर्व चैयरमेन छित्तर चौधरी, सीताराम शर्मा, पूर्व सरपंच डोड़वाड़ी रमेश गिरी, ब्लॉक सचिव कांग्रेस एस.आर. फागण, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष प्रेम चंद बोहरा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कन्हैया लाल उज्जैनिया, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश लोधी, आदि मौजूद थे।