1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पढ़ाई के दौरान हुई जानपहचान बदली प्रेम में, फिर शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा बलात्कार

Raped by swindle wedding: पीडि़ता ने आरोप लगाया कि शादी का देकर आरोपी ने उससे लगातार बलात्कार किया। इस वजह से वह गर्भवती हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 25 Aug 2019, 9:53 AM IST

पढ़ाई के दौरान हुई जानपहचान बदली प्रेम में, फिर शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा बलात्कार

पढ़ाई के दौरान हुई जानपहचान बदली प्रेम में, फिर शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा बलात्कार

देवली। शहर के बंगाली कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय एक महिला ने टोकरावास थाना दूनी निवासी एक जने पर बलात्कार करने का जरिए इस्तगासे मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने टोकरवास निवासी सुरेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि उसने शहर में ही रहकर कक्षा 10 की पढ़ाई की। इसके चलते उसकी पहचान टोकरावास निवासी सुरेन्द्र से हो गई।

read more: बदलेगा जिले को भूगोल, देवली में शामिल होगी भीलवाड़ा की पंचायतें

लगातार पहचान रहने की वजह से दोनों में परस्पर प्रेम हो गया। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि इसी प्रेम शादी करने के झांसे में आरोपी सुरेन्द्र ने उससे बलात्कार किया तथा बाद में जयपुर चला गया। जहां पीडि़ता भी बाद उसके पास जयपुर चली गई। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि शादी के झांसे में आरोपी ने उससे लगातार बलात्कार किया।

read more: दोनों बहनों से 30 हजार लेकर बोला- चलो दिलवाता हूं सरकारी नौकरी, फिर दो महीने तक किया दुष्कर्म

इस वजह से वह गर्भवती हो गई। लेकिन बाद में आरोपी के परिजन आएं, जिन्होंने सुरेन्द्र के पहले ही शादीशुदा होने की बात कही तथा मामला रफा-दफा करने को कहा। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी के परिजन सुरेन्द्र लेकर चले गए। इससे उसके साथ धोखा हुआ है। जहां पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक टोंक समक्ष उपस्थित होकर अपनी आपबीती सुनाई। इस पर न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने धारा 376(4), 420, 120 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

read more:व्यापारी की आंखों में डाली मिर्ची, फिर गहनों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश

कलयुगी दामाद ने सास को पीटा
देवली। थाना क्षेत्र के चांदली गांव में कलयुगी दामाद की ओर से अपनी सास के साथ मारपीट कर घायल करने का शनिवार को मामला दर्ज हुआ है। हैडकांस्टेबल शरीफ मोहम्मद ने बताया कि चांदली निवासी कैलाशी पत्नी सूरजमल बैरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसमें बताया कि उसका दामाद प्रहलाद बैरवा निवासी कोटा गत एक दशक से उसकी जमीन की बुवाई कर रहा था। जब सास कैलाशी देवी ने बुवाई से मना किया तो दामाद प्रहलाद ने सास के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़ता ने थाने पहुंचकर दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने घायल पीडि़ता का मेडिकल व उपचार कराया।

शराबी चालक गिरफ्तार- यातायात पुलिस ने शनिवार को शराब के नशे में वाहन चलाते एक जने को गिरफ्तार किया हैै। यातायात पुलिसकर्मी रजिया ने बताया कि आरोपी देवलाल भील निवासी बाहरल्या पोल्या थाना हनुमानगर है। वह बस स्टैण्ड में शराब के नशे में बाइक चला रहा था। शराब सेवन की पुष्टि होने पर उसके गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली। इसी प्रकार यातायात पुलिस ने एमवी एक्ट में भी कार्रवाई की है।