19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण गर्मी में मिलेगी राहत, जनसहयोग से प्याऊ शुरू

बंथली. दूनी के मीरा सर्किल स्थित डिवाइडर पर ग्रामीणों ने भीषण गर्मी में लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिवर्ष की भांति शुक्रवार को जनसहयोग से प्याऊ की शुरुआत की है।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Apr 21, 2017

tonk

बंथली क्षेत्र के दूनी में प्याऊ की शुरुआत करते व्यापारी व ग्रामीण।

बंथली. दूनी के मीरा सर्किल स्थित डिवाइडर पर ग्रामीणों ने भीषण गर्मी में लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिवर्ष की भांति शुक्रवार को जनसहयोग से प्याऊ की शुरुआत की है। समाजसेवी सत्यनारायण सैन ने बताया कि प्याऊ खुलने से प्रतिदिन आस-पास के गांवों-कस्बों से बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों, राहगीरों, स्थानीय ग्रामीणों व व्यापारियों को दिनभर शीतल जल उपलब्ध हो सकेगा। प्याऊ का संचालन करीब तीन माह तक होगा। इस मौके पर नीरज छाबड़ा, बिरदीचन्द सोनी, छोटू साहू, सत्यनारायण सोनी आदि मौजूद थे।

डाक कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर

निवाई .विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी 25 अप्रेल से हड़ताल पर रहेंगे। ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष लोकेश गौतम ने बताया कि कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग से वंचित रखकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी डाक कर्मियों को सार्वजनिक पद धारक का दर्जा (जीडीएस) दिया जाए, कार्य अवधि 8 घंटे, नियमानुसार पेंशन, वेतन वृद्धि, चिकित्सा सुविधाओं का लाभ, अवकाश एवं जीडीएस पर संयुक्त कार्य की सिफारिश लागू नहीं करने की मांग कर रह हैं।