12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रावास व एनजीओ को बदलने की कलक्टर को भेजी रिपोर्ट

छात्रावास में अनियमितताएं वर्षों से जारी थी। इसके बावजूद जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग केवल रिपोर्ट ही बनाकर भेजता रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 23 Dec 2017, 7:27 AM IST

 राजकीय अल्पसंख्यक कन्या छात्रावास

टोंक. शहर के छावनी क्षेत्र में प्रेरणा एजुकेशन सोसायटी की ओर से संचालित राजकीय अल्पसंख्यक कन्या छात्रावास में अनियमितताएं वर्षों से जारी थी।

टोंक. शहर के छावनी क्षेत्र में प्रेरणा एजुकेशन सोसायटी की ओर से संचालित राजकीय अल्पसंख्यक कन्या छात्रावास में अनियमितताएं वर्षों से जारी थी। इसके बावजूद जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग केवल रिपोर्ट ही बनाकर भेजता रहा। इधर, छात्रावास वार्डन ने शुक्रवार को भी बिजली बंद कर दी।

एसडीओ के निर्देशों के बावजूद छात्राओं की सुविधाएं नहीं बढ़ाई गई। एसडीओ प्रभातीलाल जाट ने बताया कि छात्रावास व एनजीओ को बदलने को लेकर उन्होंने रिपोर्ट जिला कलक्टर को सौंप दी है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह उपखण्ड अधिकारी ने छात्रावास का औचक निरीक्षण किया था।

इस बीच वहां रह रही छात्राओं ने मोहल्ले के लोगों पर शराब पीकर अभद्रता करने, कुछ कहने पर छात्रावास से निकाले जाने की धमकी देने समेत अन्य सुविधाएं नहीं मिलने की पीड़ा जताई थी। इतना ही नहीं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर संचालित इस छात्रावास के संचालकों की ओर से नामांकन तो 50 दर्शाया गया था।

जबकि मौके पर महज 13 ही छात्राएं थी।इसके साथ ही दो कर्मचारी नदारद व प्रत्येक शयन कक्ष के लिए स्वीकृत दो के स्थान पर पांच पलंग मिले। सर्दी के बावजूद दो छात्राएं फर्श पर सोती हुई मिली।


संचालित एनजीओ के बारे में गम्भीर अनियमितताएं उजागर हुई है। इसके साथ ही छात्रावास का स्थान भी छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है। इसको लेकर उन्होंने छात्रावास का स्थान व एनजीओ बदलने को लेकर रिपोर्ट जिला कलक्टर को सौंपी है।
प्रभातीलाल जाट, उपखण्ड अधिकारी टोंक।


ये छात्रावास सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित नहीं है। इसके बारे में तो अल्पसंख्यक मामलात वाले ही कुछ बता सकते हैं।
धर्मराज प्रतिहार, सहायक निदेशक, सामाजिक एवं अधिकारिता विभाग टोंक।

उलेखनीय है कि अधिकतर ग्रामीण परिवेश की छात्राएं मजबूरी में यहां रहती है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते उन्हें रो-रोकर यहां दिन गुजारने पड़ रहे हैं। छात्रावास के हालात बयान कर छात्राएं रो पड़ी। घर की स्थिति मजबूत होती तो वे किराए का कमरा लेकर रहती, लेकिन हालात के आगे घुटने टेकने पड़ रहे हैं।