
बंथली. दूनी तहसील कार्यालय के सामने स्थित रास्ते के खेत में रविवार दोपहर लगी आग से हजारों रुपए की ज्वार-बाजरे की फसल जल गई।
टोडारायसिंह.
बोटून्दा के कुरासिया गांव में रविवार दोपहर लगी आग में चारा व फसल जलकर राख हो गए। इस आग में घिरी एक बुजुर्ग को लोगों ने समय रहते बाहर निकाल लिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बोटून्दा पंचायत के कुरासिया तन स्थित पूर्व सरपंच जगदीश शर्मा, बालू शर्मा, भैरूंलाल शर्मा, बालूराम पुरोहित के खेतों में लगी।
परिजनों ने बताया कि सप्ताह भर पहले कटी पड़ी ज्वार को मजदूर एकत्र कर रहे थे। इस बीच आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर प्रधान के पति राजकुमार मीणा समेत दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने में जुट गए। इधर, अवकाश होने से प्रशासन का कोई नुमाइन्दा मौके पर नहीं पहुंचा।
विधायक के निर्देश पर मौके पर पहुंचे पानी के टैंकरों से ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच बुजुर्ग मोतिया पत्नी रामनारायण शर्मा आग में घिर गई। उसे ग्रामीणों ने आग से बाहर निकाल लिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।
हजारों की फसल नष्ट
बंथली. दूनी तहसील कार्यालय के सामने स्थित रास्ते के खेत में रविवार दोपहर लगी आग से हजारों रुपए की ज्वार-बाजरे की फसल जल गई। ग्रामीणों ने आस-पास के कुओं में मोटरें चलाकर व देवली से आई दमकल ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।
दूनी थाना हैडकांस्टेबल राजेन्द्रसिंह राजावत ने बताया कि आग दूनी निवासी गोपाल खटीक के खेत पर झोले लगाकर रखी फसल में लगी। आग से सात ट्रॉली ज्वार, पांच ट्रॉली बाजरे की फसल तथा आधा दर्जन हरे बबूल व दो ट्रॉली सूखी लकडिय़ां भी जलकर राख हो गई।
अनाज व चारा जलकर राख
लाम्बाहरिसिंह. ढीबरू गांव के बाड़े में में रविवार शाम आग लग गई। इससे ज्वार की फसल, चारा व कृषि यंत्र जल गए। मालपुरा से पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल का प्रेशर पाइप फट गया, लेकिन आग पर काबू पा लिया गया। आग ढीबरू निवासी हंसराज बलाई व श्योजी बलाई के बाड़ों में लगी।
Published on:
30 Oct 2017 08:22 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
