12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जाति विशेष के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज वाल्मीकि समाज ने प्रदर्शन कर सलमान खान व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का पुतला फूंका

जाति विशेष के खिलाफ अभिनेता की ओर से की टिप्पणी से समाज में रोष है। इससे समाज के प्रति हीनभावना प्रकट होती है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 23 Dec 2017, 4:31 PM IST

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

टोंक. बालीवुड अभिनेता सलमान खान व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की ओर से वाल्मीकि समाज के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी से नाराज लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

टोंक. बालीवुड अभिनेता सलमान खान व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की ओर से वाल्मीकि समाज के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी से नाराज लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि जाति विशेष के खिलाफ अभिनेता की ओर से की टिप्पणी से समाज में रोष है।

इससे समाज के प्रति हीनभावना प्रकट होती है। ज्ञापन में बताया गया कि टिप्पणी से समाज के लाखों लोागों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। लोगों ने उनसे माफी मांगने की मांग भी की है।ज्ञापन देने वालों में हकीकतराय, सूरज, संजय, विनोद, करण, सूरज, दिनेश, राजेश, रामस्वरूप आदि शामिल थे।


निवाई . वाल्मीकि समाज के लोगों ने राष्ट्रीय वंचित लोक मंच के जिला उपाध्यक्ष राजेश नकवाल के नेतृत्व में फिल्म स्टार सलमान खान एवं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ प्रदर्शन करके उनका पुतला फूंका।

इस दौरान बताया कि टिप्पणी से वाल्मीकि समाज में भारी नाराजगी है। इस दौरान राजेश नकवाल, हनुमान नकवाल, जोन्टी नकवाल, विकास, मोहित, राजकुमार, जगदेव नकवाल, कुलदीप पाटन, राजू पाटन, सोनू नकवाल, बाबू पाटन,शंकर थे।

मालपुरा .अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज की ओर से प्रधानमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी शंकरलाल सैनी को ज्ञापन सौंपा तथा व्यास सर्किल के बाहर दोनों कलाकारों का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष शशि प्रकाश गोयर, गजेन्द्र वर्मा, सन्दीप, रोहित गोयर, रवि गोयर, दिनेश ने ज्ञापन में बताया कि फिल्म अभिनेता की ओर से की गई गलत बयानबाजी निदंनीय है। इससे समाज के लोगों ने नाराजगी है।

फार्मासिस्टों को करें नियमित
जिले में लगे संविदा फार्मासिस्टों ने नियमित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को चिकित्सा मंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कई फार्मासिस्ट संविदा पर लगे हुए है। इन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जाने वाली नई नियमित भर्ती मे स्वीकृत पदों पर सीधे लगे संविदा फार्मासिस्टों को समायोजित किया जाए।

ज्ञापन में बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से सभी नियम पूरे करते हुए संविदा फार्मासिस्ट लगे है। ऐसे में इन्हें ही समायोजित कर नियमित किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मण यादव, सीताराम गोस्वामी, उदय कंवरिया, सुभाषचंद, पूजा, किशन, बसन्त, दिवाकर, पुर्णिमा शर्मा आदि शामिल थे।