
महाविद्यालय क्रॉस कन्ट्री दौड़ पुरुष व महिला वर्ग में विजयी
निवाई. महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर की ओर से राजकीय महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रॉस कन्ट्री दौड़ पुरुष व महिला वर्ग में विजयी रहने पर सेवानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो छात्रों का विश्वविद्यालय की टीम में चयन हुआ है, जिनको महाविद्यालय में सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ. रीना सक्सैना ने बताया कि 12 किलोमीटर लम्बी दौड़ छात्र वर्ग में महाविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के छात्र सरदार चौधरी व सुरेन्द्र सिंह राजावत का महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर की टीम में चयन हुआ है।
उन्होंने बताया कि चयनित टीम गुलबर्ग कर्नाटक में 4 अक्टूबर को आयोजित अन्तर विश्वविद्यालय क्रॉस कन्ट्री दौड़ प्रतियोगिता में अजमेर सम्भाग का नेतृत्व करेंगे। दो छात्रों का चयन होने पर निदेशक डॉ. रुपसिंह अधाणा ने दोनों छात्रों व उनके कोच अनिल जाट नोहटा को बधाई देते हुए माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान उप प्राचार्य राकेश सालोदिया, हरिराम अधाणा, रुपसिंह पोसवाल, शंकुतला कंवरिया, मनराज गुर्जर, नरसिंह गुर्जर, बाबूलाल, अनुराधा त्यागी, हंसराज जारवाल, दिनेश सैनी, सोनू प्रजापत मौजूद थे।
उनियारा. निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय में शनिवार को आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनजर सेक्टर अधिकारियों को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों के दिए गए प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर कृष्ण गोपाल ने विधानसभा चुनावों के तहत मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
जबकि वीवीपेट मशीन के विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर रविशंकर शर्मा ने ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों की कार्य प्रणाली, उनके रख-रखाव, आदि के बारे में भौतिक प्रदर्शन कर समझाया।
प्रशिक्षण में अतिरिक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कैलाश चन्द गुर्जर एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी गजानन्द जांगिड़ तथा चुनाव कनिष्ठ लिपिक शुभम अग्रवाल, पवनेश जोशी, हेमन्त जांगिड़ मौजूद थे।
निवाई भारतीय शिक्षा प्रचार समिति की ओर से उच्च माध्यमिक बालिका सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेले कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य एवं संयोजक सीमा माथुर ने बताया कि मेले में मॉडल प्रतियोगिता शिशु वर्ग में कपिल विजय टोंक, मीनल साहू झिलाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में विष्णु चौपड़ा टोंक व नवाचार में मनीषा खंगार झिलाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पत्र वाचन बाल वर्ग में अक्षत गौतम टोंक, किशोर वर्ग में अपेक्षा पारीक व अन्वेषा सोनी रामपुरा ने प्रथम स्थान व विज्ञान प्रश्न मंच बाल वर्ग में अनिल, अर्पित व अंशुमान निवाई, विज्ञान प्रश्न मंच किशोर वर्ग में मनस्वी गौतम, स्वाति राजावत एवं गणेश योगी निवाई, विज्ञानात्मक प्रयोग में धीरज लक्षकार झिलाय प्रथम रहे।
संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच बाल वर्ग में आकांशा जैन, ऋचा शर्मा व अनामिका गर्ग बालिका निवाई, किशोर वर्ग में युनिता नामा, माही जैन, आकांशा जैन निवाई एवं तरुण वर्ग में अक्षिता गुर्जर, उर्वशी केशवानी एवं रिया नेभाणी, किशोर वर्ग गणित मॉडल में नैतिक जैन रामपुरा एवं दुर्गेश गौतम उनियारा प्रथम रहे।
किशोर वर्ग पत्र वाचन में पीयूष रामपुरा व गणित मॉडल बाल वर्ग में तेजस्विनी शर्मा विजेता रहे। माथुर ने बताया कि सभी विजेता छात्र अलवर में आयोजित प्रांत स्तरीय प्रतियोगिताओं में टोंक जिले का नेतृत्व करेंगे।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
30 Sep 2018, 5:10 PM IST
Published on:
30 Sep 2018, 5:10 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़




