26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
गांव में विकास कार्य नहीं कराने पर भाजपा की जन आक्रोश यात्रा को दिखाए काले झंडे
Play video

गांव में विकास कार्य नहीं कराने पर भाजपा की जन आक्रोश यात्रा को दिखाए काले झंडे

टोंक. जिले के पचेवर क्षेत्र के नगर गांव में विकास कार्य नहीं होने पर ग्रामीणों ने भाजपा की जन आक्रोश रैली को काले झण्ड़े दिखाए। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं को जमकर खरी खोटी सुनाई। लोगों ने कांग्रेस व सचिन पायलट जिंदाबाद के लगाए नारे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Jalaluddin Khan

•

Updated: 11 Dec 2022, 8:36 PM IST

गांव में विकास कार्य नहीं कराने पर भाजपा की जन आक्रोश यात्रा को दिखाए काले झंडे
टोंक. जिले के पचेवर क्षेत्र के नगर गांव में विकास कार्य नहीं होने पर ग्रामीणों ने भाजपा की जन आक्रोश रैली को काले झण्ड़े दिखाए। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं को जमकर खरी खोटी सुनाई। लोगों ने कांग्रेस व सचिन पायलट जिंदाबाद के लगाए नारे।

चार साल में गांव का विकास नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। भाजपा की ओर से राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन-जन पहुंचाने के लिए निकाली जा रही जन आक्रोश रैली शनिवार देर शाम नगर गांव में पहुंची। जहां गांव के बुजुर्ग एवं युवाओं ने भाजपा की जन आक्रोश रैली को काले झंडे दिखाकर विरोध-प्रदर्शन किया।


गांव में विकास कार्य नहीं करने पर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। गांव के बस स्टैण्ड पर तालाब किनारे सभा भी हंगामें से भरी रही। भाजपा के पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते ही ग्रामीणों ने भारी शोरगुल और हंगामा शुरू कर दिया। युवाओं ने गांव के विकास में भेदभाव करने एवं कड़ी से कड़ी जोडऩे के नाम पर सत्ता हथियाने तथा बाद में विकास पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।


सभा स्थल पर युवाओं को देखकर भाजपाई सकते में आ गए व युवाओं की ओर से लगाए जा रहे नारों पर चुप्पी साधते हुए बगले झांकने लगे। लोगों ने कहा कि पंचायत समिति प्रधान सकराम चौपड़ा नगर गांव के ही रहने वाले है, लेकिन प्रधान बनने के बाद आज तक गांव में लोगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं कर पाए।

जबकि गांव के लोगों ने कई बार प्रधान को समस्याओं से रूबरू करवाया है। गांव में समस्याओं से आमजन पूरी तरह परेशान है। रैली के दौरान विधायक कन्हैया लाल चौधरी नदारद रहे। जिसको लेकर भी गांव के लोगों में नाराजगी बनी रही।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले चुनावों में मेहनत कर भाजपा के सीआर, डीआर, प्रधान, विधायक, जिला प्रमुख व सांसद समेत सभी को जीत दिलाई थी। जबकि विधायक कन्हैया लाल चौधरी नगर गांव में नहीं आते हैं। सभा के दौरान माहौल बिगड़ता देख भाजपा के पदाधिकारी अपनी गाडिय़ों में बैठकर निकल गए।

जन आक्रोश रैली के दौरान प्रधान सकराम चौपड़ा, विधानसभा सह संयोजक नरेन्द्र कुमार जैन, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राकेश गुर्जर, पचेवर मण्डल अध्यक्ष अरविन्द कुमार अजमेरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष बादल सिंह समेत मण्डल उपाध्यक्ष विनय जैन उपस्थित रहे। इस मौके पर पचेवर पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।