Hindi News / Rajasthan / Tonk / video: ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने के लिए आवां में अत्याधुनिक व राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का काम शुरू
video: ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने के लिए आवां में अत्याधुनिक व राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का काम शुरू
खेल प्रतिभाओं को दक्ष प्रशिक्षकों से संवारा जाएगा। इसे विकसित करने के लिए वन एवं खेल मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने 2 करोड़ की प्रशासनिक एव वित्तीय स्वीकृतियां जारी की है।
आवां. ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने के लिए लिए अत्याधुनिक एव राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जा रहा है।
आवां. ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने के लिए लिए अत्याधुनिक एव राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जा रहा है। ये विचार कृषि मंत्री डा. प्रभु लाल सैनी ने आवां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे स्टेडियम के कार्य की शुरुआत के अवसर पर प्रकट किए।
राज्य में पे एण्ड प्ले योजना की श्रीगणेश आवां से करने की हवाला देते हुए मंत्री सैनी ने कहा कि यहां खेल प्रतिभाओं को दक्ष प्रशिक्षकों से संवारा जाएगा। इसे विकसित करने के लिए वन एवं खेल मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने 2 करोड़ की प्रशासनिक एव वित्तीय स्वीकृतियां जारी की है।
इस पर आधारभूत सुविधाओं के लिए एक करोड़ के नए प्रस्ताव भिजवाएं जा रहे हैं। इस अवसर पर मंत्री ने मौजूद अधिकारियों को राष्ट्रीय-स्तर के मापदण्ड व उच्च गुणवत्ता अपनाने के साथ सभी कार्य एक साथ शुरू करने के निर्देश दिए।
आवां सरपंच राधेश्याम चन्देल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र मे कई प्रतिभाएं छुपी हुई है। स्टेडियम के बनने से आवां, बारहपुरा, निकट की पंचायतों सहित जिले की खेल क्षमताओं के विकास का नया अवसर मिल सकेगा। इस दौरान बाबू लाल चन्देल, रघुवीर सिंह नरूका,रामलाल माहुर, सुरेन्द्र सिंह नरूका आदि ने भी विचार रखे।
ऐसे निखरेंगी प्रतिभाएं राजस्थान राज्य सडक़ विकास और निर्माण निगम के परियोजना अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि यहां क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, कबड्डी इत्यादि खेलों के अत्याधुनिक , सुविधा व हरियाली युक्त मैदान तैयार कराए जा रहे हैं। बेडमेन्टल व बास्केटबाल के सिंथेटिक कोर्ट बना कर जिले में इस प्रकार की पहली सुविधा विकसित की जा रही है।
क्रिकेट के अभ्यास के लिए चार पिच तैयार कराए जाएंगे। परिसर के चारों ओर सुरक्षा दीवार व दो पेवेलियन बनाए जाना प्रस्तावित है। सीढिय़ां, टे्रक के बनाने के साथ बिजली, पानी के पर्याप्त इन्तजाम कराना स्वीकृति में शामिल है।
इन सब कार्यो को पूर्ण करने की समयावधि 6 माह है। इस दौरान दूनी मण्डी अध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़, उपाध्यक्ष खेमराज गुर्जर, बन्ना लाल राव, महेन्द्र मीना, गिरधारी मीना,पंकज गोखरू, छीतर डागर आदि भी मौजूद थे।