12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: क्रिसमस डे के मौके पर सान्ता क्लाज ने नृत्य कर लुभाया सबको

क्रिसमस डे को लेकर छात्र-छात्राओं की ओर से कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 23 Dec 2017, 9:04 AM IST

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां

निवाई. इमानुअल मिशन विद्यालय में क्रिसमस डे को लेकर छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई।

निवाई. इमानुअल मिशन विद्यालय में क्रिसमस डे को लेकर छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। विद्यालय प्रिंसिपल मिनी ए. जॉर्ज ने बताया कि विद्यालय में क्रिसमस डे को लेकर छात्र-छात्राओं की ओर से कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। उन्होंने बताया कि समारोह में सान्ता क्लाज नृत्य का आयोजन मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान निदेशक ए जॉर्ज ने निर्धनों की सेवा ईश्वर सेवाबताई।


प्लाटेंशन-डे मनाया
टोंक .सिंगोदिया शिक्षा समिति की ओर से संचालित एलजेब्रा लिटिल कैम्पस के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को प्लाटेंशन-डे मनाया। इस मौके पर शाला परिसर में विभिन्न फूलों के पौधे लगाए। कार्यक्रम में कैम्पस के निदेशक राजेश सिंगोदिया, राजेन्द्र जैन, संगीता जैन ने पर्यावरण को शुद्ध रखने व पौधे का महत्व बताया।


खेल व सांस्कृतिक सप्ताह शुरू
देवली . शहर के ज्योति कॉलोनी स्थित मारवेलस पब्लिक सैकण्डरी स्कूल में शुक्रवार से खेल व सांस्कृतिक सप्ताह की शुरुआत हुई। विद्यालय निदेशक मुकेश शर्मा ने बताया कि सप्ताह के दौरान क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, चेयर रेस, चम्मच रेस, जलेबी रेस व विभिन्न दौड़ होगी।

जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रंगोली, विचित्र वेशभूषा, मेहन्दी, सलाद, थाली सजावट प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। क्रिकेट प्रतियोगिता में कक्षा एक के छात्र राजकुमार को मैन ऑफ मैच से पुरस्कृत किया। छात्र ने मैच में 22 रन बनाकर हैट्रिक भी बनाई।


क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन
सोहेला में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव अकबर खान ने इसकी शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि टोंक कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष सतवीर गुर्जर थे। अध्यक्षता सरपंच रामदास बैरवा ने की। इससे पहले आयोजक कालूराम गुर्जर ने अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें। इस मौके पर प्रहलादनारायण बैरवा, लक्ष्मीनारायण गुर्जर, हरिओम चौपदार, राजेश जैन, एनएसयूआई के अनुराग शर्मा, लोजपा जिलाध्यक्ष रामजस टाटावत, जिला महासचिव सिराज खान, देवराज, मंगलराम, संजय, राजेश, कालू भी थे।