18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंधड़ से गिरी कई दीवारें, उड़े टीनशेड तो आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी की हुई मौत

तेज अंधड़ से टीन-शेड व छप्पर समेत कई मकानों की दीवारें गिर गई।  
2 min read
Google source verification
The storm

टोंक के अहमदपुरा गांव में देर रात चली आंधी से धराशायी हुई दीवार।

टोंक. जिलेभर में मंगलवार रात चले तेज अंधड़ से टीन-शेड व छप्पर समेत कई मकानों की दीवारें गिर गई। वहीं कई इलाकों में तेज बरसात भी हुई है। पालड़ा ग्राम पंचायत के अहमदपुरा गांव में उगंती पत्नी राजेश गुर्जर के निर्माणाधीन मकान की दीवारें गिर गई।

इससे उनके नीचे दबकर सामान खराब हो गया। वहीं मंगलवार रात आई बरसात से मासी में 2, टोंक में 8, पीपलू में 3, नासिरदा में 5, गलवा में 5, चांदसैन में 14, टोरडी में 11, लाम्बाहरिसिंह के रामसागर में 18 तथा टोडारायसिंह में 7 एमएम बरसात दर्ज की गई।

हालांकि शहर में बुधवार अलसुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे, बरसात नहीं हुई। दोपहर बाद तेज धूप निकल आई। इसके साथ ही उमस ने लोगों को परेशान कर दिया।

बारिश से फसल भीगी
शहर में हुई को बारिश के बाद कृषि उपज मण्डी में फसल भीग गई। पल्लेदारों ने बताया कि बारिश शुरू होते ही मण्डी में मौजूद सभी लोग फसलों को ढकने में जुट गए थे। लेकिन तिरपालों कमी व अचानक आए मौसम के बदलाव से बोरियों में भरी फसल भीग गई।


आकाशीय बिजली से मवेशी मरे
मालपुरा. उपखण्ड क्षेत्र में मंगलवार देर शाम 18 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं अंधड़ के बाद आकाशीय बिजली गिरने से प्रतापपुरा में दो मवेशियों की अकाल मृत्यु हो गई।

तहसील कार्यालय के नियन्त्रण कक्ष के अनुसार बुधवार को सुबह आठ बजे तक शहरी क्षेत्र में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

वहीं मंगलवार देर शाम अंधड़ के साथ बिजली गिरने से डिग्गी पुलिस थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में कैलाश सैन के बाड़े बंधी एक गाय व बछड़ा चपेट में आ जाने से दोनों मवेशियों की अकाल मौत हो गई।


तेल मिल में बड़ा हादसा टला
उनियारा. क्षेत्र में मंगलवार देर शाम आए अंधड़ में टोंक रोड स्थित तेल मिल की दीवार ढह गई। साथ ही मिल पर लगे टीनशेड उड़ गए।

अंधड़ में मिल के गोदाम परिसर की दोहरी ईंटो से बनी दीवार ढह गई। समय रहते वहां काम कर रहे श्रमिक हट जाने से बड़ा हादसा टल गया।

मिल मालिक रमेश बढ़ाया ने बताया कि अंधड़ काफी नुकसान हुआ है। दीवार ढहने तथा अंधड़ के बाद बरसात आने से कुछ मशीनें भी क्षतिग्रस्त हुई हं।

बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग