
बैठक में विधायक ने दी हिदायत, कोविड मरीजों की सेवा में नहीं रहे कमी
मालपुरा. उपखण्ड मुख्यालय पर खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मेडिकल रिलिफ सोसायटी की बैठक विधायक कन्हैया लाल चौधरी की अध्यक्षता में कोविड मरीजो की सेवा में कोई कमी ना रहे इसके लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए गए। एमआरएस सदस्य नरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने बीसीएमएचओ कार्यालय में मेडिकल रिलीफ सोसायटी की आवश्यक बैठक सोमवार देर शाम की गई।
बैठक में उपखंड अधिकारी राकेश कुमार मीणा, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष सोनी, खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव चौधरी, अस्पताल प्रभारी जीतराम मीणा, एमआरएस सदस्य एड राजकुमार जैन, पालिका अधिशाषी अधिकारी राजूलाल मीणा, डॉ अनिल मीणा, डॉ राजेंद्र चंदेल, डॉ नरेंद्र वर्मा, डॉ उमेश शर्मा, डॉ कैलाश सामरिया एवं अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे
बैठक में हॉस्पिटल एवं कोविड वार्ड के संचालन के लिए अनेक निर्णय किए गए, जिसमें कोविड वार्ड में ड्यूटी उपखंड अधिकारी बीसीएमएचओ एवं कॉविड वार्ड प्रभारी से चर्चा कर लगाने, विधायक कोष से प्राप्त 27 लाख रुपए से डिजिटल एक्सरे फोटोथेरेपी मशीन, वार्मर मशीन, पीपीई किट, मास्क सैनेटाइजर व अन्य जरूरी चिकित्सा उपकरण शीघ्र उपलब्ध कराए जाए। कोविड वार्ड की बेडसीट एवं अन्य कपड़ों की धुलाई के लिए कोमर्शियल वाशिंग मशीन मंगवाई जाए, जिस पर उपस्थित चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष सोनी और अधिशासी अधिकारी राजूलाल मीणा ने जल्द से जल्द खरीद कर देने का आश्वासन दिया।
Published on:
19 May 2021 07:50 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
