29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो गुटों में झगड़ा, एक घंटे तक बाजार में लगा जाम

छतरी चौराहे पर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें एक महिला गंभीर घायल हो गई। घटना को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ छतरी चौराहे पर एकत्र हो गई। इसमें एक घंटे तक मुख्य बाजार में जाम लग गया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 29 Oct 2023, 4:30 PM IST

दो गुटों में झगड़ा, एक घंटे तक बाजार में लगा जाम

दो गुटों में झगड़ा, एक घंटे तक बाजार में लगा जाम

राजमहल . कस्बे के छतरी चौराहे पर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें एक महिला गंभीर घायल हो गई। घटना को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ छतरी चौराहे पर एकत्र हो गई। इसमें एक घंटे तक मुख्य बाजार में जाम लग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दूनी थाना पुलिस ने महिला को दूनी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। लोगों ने बताया कि शनिवार शाम को बोटूंदा पंचायत के कुरासिया गांव का गुट व बनेडिया चारणान की पुनर्वास कॉलोनी के मीणा समुदाय के दो गुटों में पहले बनास नदी में झगड़ा हो गया। वहां से दोनों गुट राजमहल छत्तरी चौराहे पर पहुंच गए जहां फिर से दोनों गुटों में लकडिय़ों व सरियों से लडाई शुरू हो गई।

लोगों में नाराजगी


झगड़े में एक महिला घायल होने के साथ ही अन्य आधा दर्जन लोगों के मामूली चोटें आई है। जिस पर ग्रामीणों ने दोनों गुटों से समझाइश कर मामला शांत कराया। जिसकी सूचना दूनी थाना पुलिस में दी गई। जिस पर पुलिस ने घायल महिला को चिकित्सालय में भर्ती कराया। इधर घटना के दौरान एक दुकान में हजारों रुपए की तोड़ फोड़ भी हो गई। जिससे लोगों में नाराजगी बनी है।

विवाहिता का शव मिला

टोंक . मेहदंवास थाना क्षेत्र के मोर भटियान गांव निवासी विवाहिता का शव शनिवार को ग्रामीणों को एक कुएं में तैरता मिला। यह महिला गत पांच दिनों से लापता थी। जिसकी तलाश परिजन कर रहे हैं। पुलिस ने शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका मानसिक रूप से कमजोर थी।

बिना बताए घर से निकल गई


मेहंदवास थाना प्रभारी नियाज मोहम्मद ने बताया कि मृतका मोर भटियान निवासी दिलबर (33) पत्नी गणेश गुर्जर है। वह चार-पांच दिन पहले बिना बताए घर से निकल गई थी। परिजन उसे तलाश रहे थे। पुलिस थाने में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दी थी। शनिवार को ग्रामीणों को उसका शव बनास नदी के पास कुएं में नजर आया। बाद में उसकी सूचना पुलिस को दी गई।

महिला मानसिक रूप से बीमार थी


पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन भी पता लगने के बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए। जहां उसे औपचरिक रूप से मृत घोषित करने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी नियाज मोहम्मद ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। उसके इलाज चल रहा था। मृतका के एक बेटी है।