10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: चोरों ने किया पुलिस की नाक में दम, दुकान की छत के चद्दर काटकर की वारदात, इलेक्ट्रिोक्सि सामान व टेलर की दुकान से तैयार कपडे चुरा ले गए चोर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 3 Nov 2018, 10:19 AM IST

thieves-did-in-the-police-nose

चोरों ने थडिय़ों में रखे सामान आदि चुरा लिए।

देवली. चोरों ने पुलिस की नाक में दम करते हुए एक बार फिर शहर के मुख्य बाजार स्थित तीन थडिय़ों को निशाना बनाया है। चोरों ने थडिय़ों में रखे सामान आदि चुरा लिए। वारदात का पता शुक्रवार सुबह मालिकों के थड़ी खोलने पर लगा। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पीडि़त दुकानदारों से वारदात की जानकारी ली।

पुलिस ने बताया कि यह चोरी राजकीय आदर्श उच्च प्रा. विद्यालय के बाहर लगी कपड़े की दुकान सम्राट टेलर व इलेक्ट्रिोक्सि सामान की दुकान लिम्बरा मोबाइल में हुई। शुक्रवार रात चोरों ने स्कूल के पीछे से दीवार चढकऱ थडिय़ों के छत के चद्दर कटर के जरिए काटकर अंदर प्रवेश किया।

इनमें टेलर की दुकान से करीब दर्जनभर सिली हुई डे्रस समेत पांच हजार का सामान चोरी हुआ। वहीं इलेक्ट्रिोनिक्स की दुकान से मोबाइल चार्जर, घडिय़ा, चश्मे समेत 15 हजार रुपए का सामान चुरा लिया।

चोरों ने दोनों थडिय़ों के बीच स्थित तीसरी थड़ी में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन उक्त थड़ी खाली होने के चलते चोर यहां से कुछ नहीं ले जा सके। सूचना पर हैडकांस्टेबल बद्रीलाल मौके पर पहुंचे।

जहां उन्होंने चोरी से सम्बधित साक्ष्य जुटाएं तथा पीडि़त दुकानदारों से जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी वारदात स्थल के समीप ही दुर्गालाल टांक की मोबाइल की दुकान में तीन बार चोरी हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर की रात चोरों ने अग्रसेन बाजार स्थित रामस्वरुप ताराचंद व अग्रवाल ब्रदर्स की संयुक्त दुकान में चोरी हुई। यहां से चोर साढ़े पांच लाख की नकदी, सोने, चांदी के सिक्के आदि चुराकर ले गए।