11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांव में दहशत का माहौल, मकानों व मन्दिरों के ताले तोड़े

राजमहल. क्षेत्र के गांव गांवड़ी में बुधवार रात चोरों ने जमकर धमाल मचाया। एक ही रात में तीन मकानों व तीन मंदिरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर, नकदी व सामान ले गए। सभी वारदातों का पता सुबह लगा। इससे लोगों में हड़कम्प मच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 6 Apr 2017, 7:11 PM IST

tonk

राजमहल के गांवड़ी गांव में चोरी की वारदात के बाद बिखरा पड़ा सामान।

राजमहल. क्षेत्र के गांव गांवड़ी में बुधवार रात चोरों ने जमकर धमाल मचाया। एक ही रात में तीन मकानों व तीन मंदिरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर, नकदी व सामान ले गए। सभी वारदातों का पता सुबह लगा। इससे लोगों में हड़कम्प मच गया।

एक साथ आधा दर्जन स्थानों पर हुई वारदातों से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर देवली थाना प्रभारी रामजीलाल वर्मा मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका-मुआयना करने के बाद कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

यहां की वारदातें

सत्यनारायण बैरवा के मकान की खिड़की उतारकर बक्सों में रखे 750 ग्राम चांदी की कणकती, 750 ग्राम चांदी के कड़े, 15 हजार की नकदी, पांच बोरी चने की चुराकर ले गए। प्रेम राज गुर्जर के मकान में आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर सोने का मांदलिया, 5 ग्राम सोने की अंगूठी, 250 ग्राम चांदी की पायजेब, एक किलोग्राम चांदी के कड़े, 750 ग्राम की कणकती, 5 हजार की नकदी, पंखा, बर्तन व कपड़े चुराकर ले गए।

नन्दा राम वाल्मीकि के मकान से बर्तन व मोबाइल फोन ले गए। इसी प्रकार दिगम्बर जैन मन्दिर, रिद्धि करण मन्दिर, कल्याण मन्दिर के दानपात्र के ताले तोड़कर हजारों की नकदी व मन्दिर में रखे सामानों पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात गांव में बिजली कटौती चल रही थी।

इसके चलते अधिकतर लोग घरों के बाहर खुले परिसर में सो रहे थे। चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम दिया। वारदात के बाद खाली बक्सों को वे खेतों में छोड़ गए। गांव में एक साथ चोरी की यह सबसे बड़ी वारदात है। हालांकि इससे पहले भी चोरों ने मंदिरों को निशाना बनाया है।

गांव में एक साथ चोरी की ये पहली वारदातें है। घटनास्थल का जायजा लेकर आस-पास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ ही जाति विशेष की बस्तियों में दबिश दी है। जल्दी ही वारदात का खुलासा करेंगे।

रामजीलाल वर्मा, थानाप्रभारी देवली।