10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलग-अलग हुए हादसों में तीन की मौत, पांच गंभीर घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 10 Nov 2018, 9:12 AM IST

three-people-died-in-accidents

क्षेत्र में दीपावली पर अलग-अलग हुए हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई।

मालपुरा. क्षेत्र में दीपावली पर अलग-अलग हुए हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल पांच में से दो को जयपुर रैफर किया गया। जानकारी अनुसार तिलांजू गांव निवासी धारा सिंह बाइक से अपने गांव जा रहा था।

गांव के समीप ही बाइक स्लिप हो जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चबराना निवासी कानाराम पुत्र प्रहलाद गुर्जर व विक्रम सिंह गुर्जर बाइक से अपने गांव जा रहे थे।

लावा से चबराना जाने वाले मार्ग पर बाइक स्लिप हो जाने से दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जयपुर ले जाया गया, जहां कानाराम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मालपुरा निवासी बिल्लू गंवारिया अपने गांव आ रहा था कि चाकसू के निकट बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मालपुरा-केकड़ी मार्ग पर बाइक के टक्कर मार देने से बाइक पर सवार अतीक, रूबीना व बशीला घायल हो गई, जिनको 108 एबुलेंस की सहायता से मालपुरा अस्पताल लाया गया।

डिग्गी थानान्तर्गत जयसिंहपुरा मोड़ पर बाइक स्लिप हो जाने से पीपलू निवासी पवन विजयवर्गीय गंभीर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जयपुर रैफर किया गया।